विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

9 मिनट में रिकॉर्ड हुआ था Rishi Kapoor का सदाबहार गीत, पुराने रोमांटिक सॉन्ग ने कुमार सानू को बनाया स्टार

Published: Thu, 01 Oct 2026 01:28 PM (IST)

दिग्गज अभिनेता रहे ऋषि कपूर के एक कल्ट क्लासिक गीत को कुमार सानू ने महज 9 मिनट में रिकॉर्ड कर लिया था।

ऋषि कपूर का हिट सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI)

ऋषि कपूर का हिट सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI)

HighLights

  1. ऋषि कपूर के लिए सानू ने गाया कल्ट गीत

  2. कुमार सानू को इस गीत से मिली पहचान

  3. 34 सालों से अमर है बेस्ट रोमांटिक सॉन्ग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऋषि कपूर हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता के तौर पर याद किए जाते हैं। बेशक आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके करियर की शानदार फिल्में और उनके सदाबहार गीतों की चर्चा अब भी खूब जाती है। इस आधार पर आज हम आपको ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के एक बेस्ट एवर रोमांटिक सॉन्ग का किस्सा बताने जा रहे हैं।

जिसे मशहूर गायक कुमार सानू (Kumar Sanu) ने महज 9 मिनट में रिकॉर्ड कर लिया था। उसी गाने के वजह से सानू इंडस्ट्री में एक स्टार सिंगर बन पाए। आइए जानते हैं कि वह गीत कौन सा है। 

ऋषि कपूर के गाने से बना कुमार सानू का करियर

एक वक्त हुआ करता था, जब सिनेमा जगत में कुमार सानू अभिनेता ऋषि कपूर की आवाज बने हुए थे। 90 के दशक की शुरुआत में सानू ने ऋषि दादा के लिए कई कालजयी गानों को गाया था। लेकिन क्या आपको मालूम हो कि ऋषि कपूर का वह कौन सा गाना था, जिससे कुमार सानू को बतौर सिंगर इंडस्ट्री में पहचान मिली। बता दें कि वह गाना था- सोचेंगे तुम्हे प्यार... (Sochenge Tumhe Pyar)।

यह भी पढ़ें- राहत इंदौरी ने लिखा था Govinda का सबसे रोमांटिक गीत, Kumar Sanu ने लगाए सुर; बसों में खूब बजता है ये कल्ट गाना

Sochenge Tumhe Pyar song (1)

साल 1992 में रिलीज होने वाली फिल्म दीवाना के इस गाने को ऋषि कपूर पर फिल्माया गया था और इसे कुमार सानू ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। एक पॉडकास्ट के दौरान सानू ने सोचेंगे तुम्हें प्यार... को लेकर रोचक किस्सा सुनाया और बताया-

KUMARSANUSONG

ये गाना मेरे करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। ऋषि दादा के साथ मेरी आवाज को नई पहचान मिली। आपको इस बात को जानकर हैरानी होगी कि आज इसे कल्ट क्लासिक सॉन्ग के तौर पर जाना जात है और मैंने महज 9 मिनट के भीतर इस गाने का फाइनल टेक पूरा कर लिया था। 

इस तरह से दीवाना फिल्म का सोचेंगे तुम्हें प्यार... गाना तैयार हुआ। मालूम हो कि इस गीत के लिरिक्स को गीतकार समीर अनजान ने लिखा था, जबकि इसका खूबसूरत संगीत नदीम और श्रवण की जोड़ी ने तैयार किया था। 

90s का सबसे बड़ा हिट 

आपको बता दें कि कुमार सानू द्वारा गाया गया ऋषि कपूर का सोचेंगे तुम्हें प्यार... 90 के दशक का सबसे लोकप्रिय और फैंस का पसंदीदा गाना माना जाता है। इसी वजह से आज भी श्रोतागण इसे सुनना पसंद करते हैं। इस बात में कोई दोहराए नहीं हैं कि इसी गीत ने कुमार सानू को महान गायक बनाया है। 

यह भी पढ़ें- 228 मिलियन व्यूज के साथ YouTube पर छाया 90s का ये सॉन्ग, सिंगर कुमार सानू ने दी आवाज