Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranveer Singh: पूजा हेगड़े ने भरी महफिल में रणवीर सिंह को कहा बॉलीवुड की 'पम्मी आंटी', एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

    By JagranEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Sun, 25 Sep 2022 07:45 PM (IST)

    Rohit Shetty and Pooja Hegde calls Ranveer Singh Pammi aunty of Bollywood रणवीर सिंह हाल ही में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ अपनी फिल्म सर्कस के प्रमोशन के लिए खतरों के खिलाड़ी के फिनाले में पहुंचे। जहां पूजा हेगड़े ने खुलासा किया कि रणवीर बॉलीवुड की पम्मी आंटी हैं।

    Hero Image
    Rohit Shetty & Pooja Hegde calls Ranveer Singh Pammi aunty of Bollywood, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rohit Shetty & Pooja Hegde calls Ranveer Singh Pammi aunty of Bollywoo: खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 का 25 सितंबर को ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। जहां इस सीजन के सभी कंटेस्टेंट्स शिरकत करने वाले हैं। शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने अपने खास मेहमानों को भी शो में बुलाया है। इनमें उनकी फिल्म सर्कस के एक्टर रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े शामिल हैं। ग्रैंड फिनाले एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के साथ रणवीर सिंह ने खूब मस्ती की और उनकी जमकर टांग खिचाई भी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रुबीना दिलैक का उड़ाया मजाक

    खतरों के खिलाड़ी के ग्रैंड फिनाले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें पूजा हेगड़े रणवीर सिंह को बॉलीवुड की पम्मी आंटी बताते हुए दिख रही हैं। दरअसल, शो के फिनाले एपिसोड में रणवीर ने बताया कि उन्होंने पूरा शो देखा है और वह सभी कंटेस्टेंट के बारे में बता भी सकते हैं। उन्होंने पहले रुबीना को निशाना बनाया और बताया कि हर स्टंट के दौरान उनके अंदर गाड़ियों की आत्मा आ जाती हैं और वह उनकी आवाज निकालने लगती हैं।

    पूजा हेगड़े ने खोली पोल

    इसके बाद वह मोहित मलिक के पास पहुंच गए और उनके दिल फेक अंदाज पर उनकी टांग खिचाई कर दी। रणवीर ने कहा कि मोहित यहां तो चूहा हैं, लेकिन बाहर बिल्कुल आजाद घूमते हैं। रणवीर ये बातें सुन पूजा हेगड़े खुद को रोक न पाईं और उन्होंने खुलासा किया कि रणवीर बॉलीवुड के पम्मी आंटी हैं क्योंकि उन्हें लगभग हर किसी के बारे में पता होता है, वह सबकी कुंडली अपने पास रखते हैं। इस पर एक्टर पम्मी आंटी की एक्टिंग भी करते हैं। यहां देखें रणवीर का यह मजेदार वीडियो,

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    खतरों के खिलाड़ी 12 का ग्रैंड फिनाले

    शो के ग्रैंड फिनाले की बात करें तो टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट में रुबीना दिलैक, जन्नत जुबैर, फैजल शेख, मोहित मलिक और तुषार कालिया के नाम शामिल हैं और उनमें से एक शो का विनर बनेगा। शो का पहला एपिसोड 2 जुलाई 2023 को टेलीकास्ट किया गया था और अब दो महीने बाद केकेके 12 को आज अपना विनर भी मिल जाएगा।  

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 12 Finale: टीवी की इस बहू का खतरनाक स्टंट देख दंग हुईं पूजा हेगड़े, आग से खेलते हुए किया परफॉर्म

    Netflix 2022: दिवाली से पहले ही नेटफ्लिक्स ने दिया बंपर सरप्राइज, एक साथ जारी किया 12 फिल्मों और वेब सीरीज का टीजर