यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khal Nayak 2: पर्दे पर लौटेगी 'बल्लू और गंगा' की जोड़ी, खलनायक 2 पर सुभाष घई ने लगाई मुहर
Khal Nayak Sequel सुपरस्टार संजय दत्त के करियर की कल्ट मूवी खलनायक के सीक्वल पर लंबे समय से चर्चा चल ...और पढ़ें

HighLights
- भविष्य में आएगा खलनायक का पार्ट 2
- संजय दत्त के करियर की शानदार मूवी
- निर्देशक सुभाष घई ने फैंस को दी गुड न्यूज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में पुरानी मूवीज के रीमेक और सीक्वल का ट्रेंड चरम पर है। 90 के दशक की कई कल्ट मूवीज के सीक्वल को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। इस कड़ी में संजय दत्त की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर मूवी खलनायक का भी नाम शामिल है। खलनायक 2 (Khal Nayak 2) को लेकर अब एक लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है, जो निर्देशक सुभाष घई ने साझा किया।
खलनायक के सीक्वल को लेकर ये खबर आपकी एक्साइटमेंट को हाई करने वाली है। आइए पूरा मामला क्या है उसे इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
खलनायक 2 पर लगी मुहर
काफी समय से निर्देशक सुभाष घई से 1993 में आई फिल्म खलनायक के पार्ट 2 को लेकर सवाल पूछे जा रहे थे। अब जाकर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सिनेमा जगत के फैंस को एक गुड न्यूज देती है। हाल ही में सुभाष ने टाइम्स ऑफ इंडिया को एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है और इस दौरान उनसे खलनायक के सीक्वल को लेकर एक बार फिर से सवाल पूछा गया। जिसका जवाब देते हुए डायरेक्टर ने कहा है-
ये भी पढ़ें- 'जब जिंदगी मुश्किल हो तब...', Sanjay Dutt को याद आई पिता Sunil Dutt की ये सीख, भावुक पोस्ट किया शेयर

फोटो क्रेडिट- imdb
जी हां हम आने वाले समय में खलनायक 2 को जरूर लाएंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट का काम फाइनल हो गया है। अब हमारे सामने स्टार कास्ट को साइन करने की चुनौती है। इसके अलावा टेक्निकल काम को भी फाइनलाइजड करना है। हालांकि, मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि संजय दत्त और माधुरी दीक्षित इसके लिए रेडी हो।
.jpg)
फोटो क्रेडिट- facebook
बता दें कि खलनायक को 90 के दशक की सबसे शानदार मूवीज में गिना जाता है। इस फिल्म में संजय (Sanjay Dutt) ने एंटी हीरो बल्लू बलराम का किरदार अदा किया था, जिसकी छाप आज भी सिनेप्रेमियों के दिल पर छपी हुई है। जबकि माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) महिला पुलिस ऑफिसर गंगा के कैरेक्टर में दिखी थीं। दूसरी तरफ जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) ने पुलिस इंस्पेक्टर राम की भूमिका निभाई थी। जबकि एक्टर प्रमोद मुथु में विलेन का कैरेक्टर प्ले किया था।
संजय दत्त की अपकमिंग मूवी
सिर्फ खलनायक 2 ही नहीं आने वाले समय में संजय दत्त कई मूवीज में नजर आने वाले हैं। उनकी अगली मूवी का नाम हाउसफुल 5 (Housefull 5) है, जो 6 जून से दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा संजय रितेश देशमुख की ड्रामा पीरियड फिल्म राजा शिवाजी का भी हिस्सा हैं, जो अगले साल थिएटर्स में दस्तक देगी।
