Karan Johar की होमबाउंड के सिनेमैटोग्राफर विवादों में फंसे, इस फिल्ममेकर ने लगा दिए हैरान करने वाले आरोप
फिल्म निर्माता करण जौहर की होमबाउंड (Homebound) के सिनेमैटोग्राफर आरोपों में घिर गए हैं। एक फिल्ममेकर ने उनके ऊपर हैरान करने वाले आरोप लगाए हैं। इसके बाद इंस्टाग्राम पर होमबाउंड फिल्म के सिनेमैटोग्राफर ने अपना अकाउंट भी डिलीट कर दिया है। आइए जानते हैं कि उनके ऊपर आखिर किसने और क्या आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया दी है या नहीं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों उनकी फिल्म होमबाउंड का जिक्र फिल्मी गलियारों में चल रहा है। मूवी को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में दिखाया गया। इसकी कहानी और स्टार कास्ट की भी तारीफ हो रही है। खैर, अब इस फिल्म के सिनेमैटोग्राफर गंभीर आरोपों में घिर गए हैं। आइए जानते हैं कि उनके ऊपर किसने और क्या आरोप लगाए हैं।
प्रतीक शाह के बारे में बता दें कि वह जुबली, कंट्रोल और होमबाउंड जैसी फिल्मों में बतैर सिनेमैटोग्राफर काम कर चुके हैं। अब उनके ऊपर एक फिल्ममेकर ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद कथित तौर पर उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया है। सवाल खड़ा होता है कि उनके ऊपर गंभीर आरोप आखिर किस वजह के चलते लगाए गए हैं।
प्रतीक शाह पर किसने लगाए गंभीर आरोप?
हाल ही में फिल्म मेकर अभिनव सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने होमबाउंड और जुबली सिनेमैटोग्राफर प्रतीक शाह के बारे में बात करते हुए गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि प्रतीक भावनात्मक तौर से लोगों को अपमानजनक बातें बोलते हैं। इतना ही नहीं, वह बातों को भी हेरफेर के साथ पेश करते हैं।
ये भी पढ़ें- 'ये दुनिया मेरे लिए...' बॉलीवुड में खुद को मिसफिट क्यों मानते हैं होमबाउंड एक्टर विशाल जेठवा?
फिल्ममेकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इस बारे में खुलासा करते हुए आगे बताया कि प्रतीक के बारे में स्टोरी अपलोड करने के बाद उनसे करीब 20 महिलाओं ने संपर्क किया, जो उनके बारे में बात करना चाहती हैं और प्रतीक शाह के व्यवहार से हद से ज्यादा परेशान हैं। अभिनव ने अपनी पोस्ट में इस बात पर हैरानी जताई कि इंडस्ट्री के लोग इस बारे में जानने के बाद भी इस मामले में सामने नहीं आते और प्रतीक शाह को ही सपोर्ट करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतीक लड़कियों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश भी करता है।
प्रतीक शाह ने क्या दिया कोई रिएक्शन?
अभिनव सिंह के गंभीर आरोपों के बाद हर कोई जानना चाहता है कि प्रतीक शाह ने कोई रिएक्शन दिया या नहीं। जब उनका इंस्टाग्राम अकाउंट खोलते हैं, तो यूजर नॉट फाउंड लिखा आता है। इसका मतलब है कि इस विवाद के बाद प्रतीक शाह ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।