अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा भी हैं बेहद पॉपुलर, देखें लेटेस्ट तस्वीरें
अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म टोटल धमाल के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फ़िल्म 22 फरवरी को रिलीज़ हो रही है। जबकि काजोल घर-परिवार के साथ फुर्सत के लम्हें गुज़ार रही हैं।
मुंबई। अभिनेत्री काजोल का चार्म और मैजिक अब भी बरकरार है। अजय देवगन से शादी के बाद चुनिंदा फ़िल्मों में नज़र आने वाले अभिनेत्री काजोल आम तौर पर परिवार के साथ वक़्त गुज़ारना पसंद करती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में काजोल अपनी बेटी नीसा के साथ नज़र आ रही हैं।
यह तस्वीरें हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट से आयी हैं। आप देख सकते हैं इस दौरान काजोल अपनी बेटी नीसा के साथ कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुई हैं। अजय देवगन और काजोल के दो बच्चे बेटी नीसा और छोटे बेटे युग हैं। अजय-काजोल अपने बच्चों से बेहद प्यार करते हैं। इन तस्वीरों में काजोल हमेशा की तरह अपने स्टाइलिश अंदाज़ में दिख रही हैं, जबकि नीसा बेहद शांत मूड में नज़र आ रही हैं। उनके चेहरे पर सफर की थकान साफ़ देखी जा सकती है!
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह ने लगाया दीपिका पादुकोण को गले, पब्लिक प्लेस पर ऐसी है बॉन्डिंग, देखें तस्वीरें
दरअसल, एक स्टार डॉटर होने के नाते नीसा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब देखी जाती हैं। कई बार उनके ड्रेस और लुक को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया गया है। लेकिन, इन लेटेस्ट तस्वीरों में आप मां-बेटी को एक बेहद ही सहज अंदाज़ में देख सकते हैं।
काजोल को पिछले साल आप सबने हेलीकॉप्टर ईला फ़िल्म में देखा है। उस फ़िल्म में भी काजोल एक जिम्मेदार मां की भूमिका में नज़र आती हैं। असल जीवन में भी वो एक जिम्मेदार मां साबित हुई हैं। काजोल की बेटी नीसा देश से बाहर पढ़ाई करती है और अक्सर छुट्टियों में मुंबई आ जाती हैं। काजोल कई बार अपनी बेटी के साथ एयरपोर्ट पर उन्हें सी ऑफ या रिसीव करने आ जाती हैं।
सुबह एयरपोर्ट के बाद नीसा देर शाम मुंबई के एक रेस्तरां में पहुंची। उस दौरान वो कुछ अंदाज़ में दिखीं। सुबह और शाम के उनके लुक में सहज ही अंतर देखा जा सकता है।
आपको बता दें कि नये साल के मौके पर अजय देवगन और काजोल छुट्टियां मनाने विदेश गए थे। उस दौरान अजय और काजोल ने परिवार के साथ कई तस्वीरें भी शेयर की थीं। वे तस्वीरें खूब वाइरल हुईं। नीसा की इस तस्वीर ने भी तब खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
यह भी पढ़ें: पापा सैफ़ अली ख़ान संग देखें नन्हें तैमूर की मस्ती, आई है दिलचस्प तस्वीरें
View this post on Instagram
बहरहाल, अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म टोटल धमाल के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फ़िल्म 22 फरवरी को रिलीज़ हो रही है। जबकि काजोल घर-परिवार के साथ फुर्सत के लम्हें गुज़ार रही हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।