Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रणवीर सिंह ने लगाया दीपिका पादुकोण को गले, पब्लिक प्लेस पर ऐसी है बॉन्डिंग, देखें तस्वीरें

    By Hirendra JEdited By:
    Updated: Sat, 02 Feb 2019 10:45 AM (IST)

    रणवीर अब जल्द ही आलिया भट्ट के साथ गली बॉय फ़िल्म में एक स्ट्रीट रैपर की भूमिका में दिखेंगे। जबकि दीपिका अपनी फ़िल्म छपाक के लिए चर्चा में हैं।

    रणवीर सिंह ने लगाया दीपिका पादुकोण को गले, पब्लिक प्लेस पर ऐसी है बॉन्डिंग, देखें तस्वीरें

    मुंबई। शादी के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच गुरुवार देर शाम यह कपल मुंबई के एक रेस्तरां में नज़र आया। तस्वीरों में दोनों की बॉन्डिंग साफ़ देखी जा सकती है।

    इस मौके पर रणवीर दीपिका का हाथ थामे कुछ इस अंदाज़ में नज़र आये। रणवीर सिंह जो अपने उत्साह और जोश के लिए जाने जाते हैं और इन दिनों तो सिंबा की ज़बरदस्त कामयाबी के बाद वो और भी रंग में नज़र आ रहे हैं। दीपिका पादुकोण भी इस मौके पर बेहद खुश नज़र आईं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: जाह्नवी कपूर की ये लेटेस्ट और ग्लैमरस तस्वीरें देखी क्या आपने, एक नयी बात भी दिखी

    आप देख सकते हैं दोनों ही सितारों ने इस दौरान फोटोग्राफरों को निराश नहीं किया और एक से बढ़कर एक पोज़ दिए। इतना ही नहीं तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि रणवीर ने तो दीपिका को गले से लगा लिया।

    जैसा कि आप जानते हैं बीते साल इटली में दीपिका और रणवीर की भव्य शादी हुई थी। शादी और रिसेप्शन के बाद रणवीर अपनी फ़िल्म सिंबा के प्रमोशन में जुट गये थे। लेकिन, अब यह जोड़ा काफी वक़्त साथ गुज़ार रहा है। आप देख सकते हैं दोनों की जोड़ी एक साथ कितनी अच्छी लग रही है। दीपिका की आंखों की चमक देखते ही बनती है।

    जागरण डॉट कॉम से एक बातचीत में रणवीर सिंह ने कहा कि वो बहुत खुशकिस्मत हैं जो उन्हें दीपिका जैसी लाइफ पार्टनर मिली। रणवीर के मुताबिक दीपिका के आने से उनकी ज़िंदगी बेहद खूबसूरत हो गयी है। जो आप इन तस्वीरों के जरिये भी समझ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: 61 साल के हुए जैकी श्रॉफ, इन दुर्लभ तस्वीरों संग जानिए उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें

    बहरहाल बता दें कि रणवीर अब जल्द ही आलिया भट्ट के साथ गली बॉय फ़िल्म में एक स्ट्रीट रैपर की भूमिका में दिखेंगे। जबकि दीपिका अपनी फ़िल्म छपाक के लिए चर्चा में हैं।