पापा सैफ़ अली ख़ान संग देखें नन्हें तैमूर की मस्ती, आई है दिलचस्प तस्वीरें
तैमूर के अलावा बेटी सारा अली ख़ान भी अक्सर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं और दो बैक टू बैक हिट फ़िल्मों केदारनाथ और सिंबा से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कर दी है।
मुंबई। सैफ़ अली ख़ान और करीना कपूर ख़ान के नन्हें बेटे तैमूर से आप सब परिचित हैं। अपने जन्म के बाद से ही लगातार हेडलाइन में बने रहने वाले तैमूर अली ख़ान निश्चय ही देश ही नहीं बल्कि इस दुनिया के सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स हैं।
आये दिन तैमूर की नयी-नयी तस्वीरें सामने आती रहती हैं और उनका हर अंदाज़ सोशल मीडिया पर शेयर किया जाता रहता है। लोग उन्हें देखना भी चाहते हैं और यही वजह है कि तैमूर इतने पॉपुलर हैं। नवाब पटौदी परिवार का यह नन्हा सदस्य लोकप्रियता में अच्छे-अच्छों को मात दे रहा है। लेटेस्ट तस्वीरों में तैमूर अपने पापा सैफ अली ख़ान के साथ कुछ इस अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘एक लड़की..’ फ़िल्म देख अक्षय कुमार ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, स्क्रीनिंग में पति संग पहुंची सोनम कपूर
आप देख सकते हैं सैफ़ अपने बेटे को कितने प्यार से गोद में ले कर गोल-गोल घुमा रहे हैं। ज़ाहिर है तैमूर इस मूमेंट को इंजॉय भी कर रहे होंगे। बाप-बेटे की ऐसी मस्ती भरी तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती हैं।
जागरण डॉट कॉम से एक ख़ास बातचीत में सैफ़ अली ख़ान ने कहा भी है कि अगर कोई काम नहीं होता तो वो घर से नहीं निकलते। वो अपना ज्यादा से ज्यादा समय नन्हें टिम के साथ बिताना पसंद करते हैं। जी हां, सैफ ने तैमूर का निक नेम टिम रखा है।
तैमूर की लोकप्रियता का अंदाज़ा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि उनको लेकर कई तरह के चुटकुले भी बने। लेकिन, बावजूद इसके फैंस उन्हें देखना चाहते हैं और उन्हें पसंद करते हैं। तैमूर को मिल रही मीडिया कवरेज पर भी सैफ़ और करीना पहले चिंतित रहते थे लेकिन, अब सैफ़ ने यह मान लिया है कि यह लोगों का प्यार है!
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को जब लगाया गले, लेटेस्ट तस्वीरों में दिखी ऐसी बॉन्डिंग
सैफ़-करीना के बेटे तैमूर के अलावा सैफ़ के दो और बच्चे इब्राहिम और सारा अली ख़ान भी हैं। ये दोनों सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह की संतान हैं। सारा अली ख़ान भी अक्सर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं और दो बैक टू बैक हिट फ़िल्मों केदारनाथ और सिंबा से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कर दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।