क्या पत्नी की वजह से बेटी से दूर थे कबीर बेदी, बेटी और पत्नी संग रिश्ते पर खुलकर की बात
अनुभवी अभिनेता कबीर बेदी ने बेटी पूजा बेदी के साथ अपनी गलतफहमियों और पत्नी परवीन दुसांज के साथ रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि आखिर क्यों इतने सालों तक उनकी बेटी के साथ बातचीत बंद थी और अब उनके साथ रिश्ते कैसे हैं.

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी और उनकी बेटी पूजा बेदी दो-तीन साल से अलग रह रहे थे। हालांकि दोनों के बीच अनबन का सार्वजनिक रूप से किसी को नहीं पता था। लेकिन कथित तौर पर दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद की अफवाह थी। बता दें कबीर की चार शादियां असफल रही थीं जिनमें से एक पूजा की मां प्रतिमा बेदी भी थी। कबीर 2016 से परवीन दुसांज से विवाहित हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेता ने अपनी बेटी के साथ अलगाव के दौर के बारे में खुलकर बात की और अपनी वर्तमान पत्नी परवीन के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बताया।
क्यों अलग हुए थे कबीर अपनी बेटी से?
एक इंटरव्यू में कबीर से उनकी बेटी पूजा बेदी संग हुई गलतफहमियों के बारे में पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा, ‘हर रिश्ते में कभी न कभी समस्याएं आती हैं। मैं उन कारणों को दोबारा नहीं दोहराना चाहता। हालांकि, कुछ गलतफहमियां जरूर थीं - उसने कुछ ऐसे काम किए जिनसे मैं परेशान था और मैंने भी कुछ ऐसे काम किए होंगे जिनसे वह परेशान थी। जिसके बाद हमारी 2-3 सालों तक बात नहीं हुई और हम अलग रहे लेकिन अब सब ठीक है’।
फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया
कबीर ने आगे कहा, ‘हमारा रिश्ता अब मजबूत हो रहा है। यह पिता और बेटी के बीच एक अच्छा रिश्ता है, और मुझे उसकी हर चीज पर बहुत गर्व है। हमारे बीच बहुत प्यार और सम्मान है’।
यह भी पढ़ें- बेटे के सुसाइड के बाद तबाह हो गए थे कबीर बेदी, हाथ से फिसला काम, बोले- 'सड़कों पर आ...'
कबीर का पत्नी संग कैसा है रिश्ता
कबीर बेदी ने अपनी पत्नी परवीन दुसांज के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, हमारा रिश्ता अच्छा है। हम एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। परवीन का अपना करियर है, वह एक निर्माता हैं जिन्होंने नेटफ्लिक्स के लिए 'बैड बॉय बिलियनेयर' बनाई थी। उनके पास कई और प्रोजेक्ट हैं, जिन पर वह काम कर रही हैं। उनका अपना करियर है और पूजा का भी अपना करियर है’।
जब उनसे पूछा गया कि क्या परवीन दुसांज के साथ उनकी शादी होने की वजह से पूजा बेदी के साथ मतभेद थे, तो इस पर कबीर ने जवाब दिया, ‘जो भी वजह हो, उस पर बात नहीं करते। परवीन अकेली वजह नहीं थीं और भी कई वजहें थीं जिनकी वजह से हम अलग हुए, बाप-बेटी के बीच कुछ और गलतफहमियां थीं जिनका परवीन से कोई लेना-देना नहीं था। खुशी की बात यह है कि अब सब सुलझ गया है। मुझे पूजा पसंद है। मुझे परवीन पसंद है। उन्हें एक ही शहर में रहना और कभी-कभी मिलना अच्छा लगता है। सब ठीक है’।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।