विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ishita Dutta ने अपने बेटे का किया 'नामकरण', सोशल मीडिया पर शेयर की खास वीडियो

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Thu, 10 Aug 2023 10:52 PM (IST)

Ishita Dutta Baby Name इशिता दत्ता ( Ishita Dutta ) और एक्टर वत्सल सेठ ( Vatsal Sheth ) 19 जुलाई ...और पढ़ें

Ishita Baby Name Ceremony Video Photo Credit Instagram
Ishita Baby Name Ceremony Video Photo Credit Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Ishita Dutta Baby Name: बॉलीवुड कपल इशिता दत्ता (Ishita Dutta) और एक्टर वत्सल सेठ (Vatsal Sheth) 19 जुलाई को बेटे के पेरेंट्स बने थे। सोशल मीडिया पर इस कपल ने अपने पेरेंट्स बनने की खुशी भी जाहिर की थी। वहीं अब करीब 22 दिन बाद इशिता और वत्सल ने अपने लाडले के नाम का भी खुलासा किया है।

इशिता ने अपने बेटे के नाम का किया खुलासा

इशिता ने कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर बेटे के नाम करण का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पारंपरिक गुजराती परंपराओं को पूरा करते नजर आ रही हैं। घर के बड़े लोग इकट्ठा होकर छोटे बच्चे को कपड़े से बने झूले पर झुलाती नजर आ रहे हैं। गुजराती परंपराओं के अनुसार, बच्चे की बुआ या मौसी लोक गीत 'होली जोड़ी पीपल पान' गाकर बच्चे का नाम रखते हैं।

वीडियो में इशिता अपने बच्चे को लेकर हॉल में जाती हैं, जहां उन्होंने जश्न की योजना बनाई थी। वीडियो के अंत में कैमरा एक गुब्बारे की ओर जाता है, जिस पर उनके बच्चे का नाम 'वायु' लिखा हुआ है। इसके साथ इशिता ने लिखा, "हमारे नन्हें वायु सेठ का नामकरण समारोह। सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।"

View this post on Instagram

A post shared by Ishita Dutta Sheth (@ishidutta)

कपल ने खरीदा नया घर

मां बनने से पहले एक्टर वत्सल सेठ और  इशिता दत्ता ने अपने नए घर में गृह प्रवेश किया था। 29 मई 2023 को इशिता दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर गृह प्रवेश पूजा का एक प्यारा वीडियो साझा किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Ishita Dutta Sheth (@ishidutta)

वत्सल और इशिता की लव स्टोरी

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने 28 नवंबर 2017 को मुंबई के जुहू में स्थित इस्कॉन मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। दोनों की मुलाकात टीवी शो 'रिश्तों का सौदागर- बाजीगर' के सेट पर हुई थी और यहीं से इशिता और वत्सल एक-दूसरे के करीब आए। एक्टर ने इशिता को बहुत ही कैजुएल तरीके से प्रपोज किया था और फिर शादी रचाई।