विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ishita Dutta मां बनने से पहले नए घर में हुई शिफ्ट, पूरे रीति-रिवाजों के साथ किया गृह प्रवेश

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 30 May 2023 03:20 PM (IST)

Ishita Dutta Griha Pravesh इशिता दत्ता (Ishita Dutta) जल्द मां बनने वाली हैं। अब इशिता ने फैंस के साथ एक ...और पढ़ें

Ishita Dutta Griha Pravesh, Photo Credit Instagram Ishita
Ishita Dutta Griha Pravesh, Photo Credit Instagram Ishita

 नई दिल्ली, जेएनएन। Ishita Dutta Griha Pravesh: बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता दत्ता (Ishita Dutta) जल्द मां बनने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की गोद भराई हुई थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई। वहीं अब इशिता ने फैंस के साथ एक और गुड न्यूज शेयर की है। मां बनने से पहले एक्ट्रेस ने अपने नए घर में प्रवेश किया है।

इशिता दत्ता ने किया नए घर में की पूजा

एक्टर वत्सल सेठ और  इशिता दत्ता अब कभी भी पेरेंट्स बन सकते है। ऐसे में अब दोनों अपने आने वाले बच्चे को लेकर तैयारियों में लगे हुए है।  इसी बीच अब लवली कपल ने अपने नए घर में गृह प्रवेश किया। 29 मई 2023 को इशिता दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर गृह प्रवेश पूजा का एक प्यारा वीडियो साझा किया। वीडियो में होने वाली मां को अपने खास दिन के लिए तैयार होते देखा जा सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by Ishita Dutta Sheth (@ishidutta)

साड़ी में दिखा एक्ट्रेस का बेबी बंप

इस दौरान इशिता ने लाइट ग्रीन कलर की रेशमी साड़ी में नजर आई, जिस पर गोल्डन प्रिंट थे। इसको एक्ट्रेस ने मैचिंग ब्लाउज के साथ कैरी किया। इस लुक को ओर भी खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने एक गोल्डन नेकलेस, स्टड इयररिंग्स, डेवी मेकअप, कड़ा, एक बिंदी और मांग में लगे सिंदूर भी लगाया। वीडियो के साथ होने वाली मां ने लिखा, "नई शुरुआत...।

रीति-रिवाजों के साथ एक्ट्रेस ने की पूजा

इस वीडियो में देख सकते है एक्ट्रेस पूरे रीति-रिवाजों के साथ पूजा करते नजर आ रही है है। इस वीडियो में इस कपल के कई दोस्तों ने उन्हें बधाई दी।  एक दोस्त ने लिखा, "Yassss...देखने और रहने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।" एक अन्य ने लिखा, “इतना सुंदर। इशी पाई को आपकी नई शुरुआत के लिए बधाई।” उनके एक और दोस्त ने लिखा, “खूबसूरत इशिता! आपको और वत्सल को बधाई। डबल सेलिब्रेशन।

शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बनेगा ये कपल

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने 28 नवंबर 2017 को मुंबई के जुहू में स्थित इस्कॉन मंदिर में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। दोनों की मुलाकात टीवी शो 'रिश्तों का सौदागर- बाजीगर' के सेट पर हुई थी और यहीं से इशिता और वत्सल एक-दूसरे के करीब आए। एक्टर ने इशिता को बहुत ही कैजुएल तरीके से प्रपोज किया था और फिर शादी रचाई।