विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'14 थप्पड़ मारे, निशान पड़ा...' Isha Koppikar ने बताया नागार्जुन के साथ मुश्किल थी शूटिंग, एक्टर ने बोला सॉरी

Published: Wed, 30 Jul 2025 11:23 AM (IST)

एक्टिंग करना मुश्किल हो सकता है खासकर जब आप उसके लिए असली थप्पड़ खा रहे हों! ईशा कोप्पिकर ने हाल ...और पढ़ें

ईशा कोप्पिकर को नागार्जुन ने मारा थप्पड़ (फोटो-इंस्टाग्राम)
ईशा कोप्पिकर को नागार्जुन ने मारा थप्पड़ (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. नागार्जुन ने मारे 14 थप्पड़
  2. एक्ट्रेस के पड़ गए थे निशान
  3. फिल्म चंद्रलेखा में साथ किया था काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने बॉलीवुड में आने से पहले तेलुगु फिल्मों से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने डॉन, एलओसी कारगिल और सलाम-ए-इश्क: ए ट्रिब्यूट टू लव जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

फिल्म चंद्रलेखा में साथ किया था काम

साल 1998 में ईशा कोप्पिकर ने नागार्जुन के साथ फिल्म चंद्रलेखा में काम किया था। अब इस फिल्म के रिलीज होने के इतने साल बाद ईशा ने मूवी के सबस चैलेंजिंग सीन को लेकर बात की। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में ईशा ने याद किया कि चंद्रलेखा की शूटिंग के दौरान, उन्होंने गुस्से के भाव को सही मायने में महसूस करने के लिए नागार्जुन से उन्हें असली थप्पड़ मारने को कहा था। उन्होंने कहा, "मुझे नागार्जुन ने थप्पड़ मारा था। मैं एक पूरी तरह से समर्पित कलाकार थी और मैं असली और व्यवस्थित तरीके से अभिनय करना चाहती थी। इसलिए जब उन्होंने मुझे थप्पड़ मारा, तो मुझे इसका एहसास नहीं हुआ। यह मेरी दूसरी फिल्म थी इसलिए मैंने उनसे कहा,'नाग, तुम्हें मुझे सच में थप्पड़ मारना है।'

यह भी पढ़ें- Kuberaa OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई, अब ओटीटी पर रिलीज हो रही धनुष की फिल्म, कब और कहां देखें?

डायरेक्टर को दिखाना था चेहरे पर गुस्सा

ये सुनकर नागार्जुन को यकीन नहीं हुआ और उन्होंने मुझसे दोबारा पूछा,'क्या तुम्हें यकीन है? नहीं, मैं नहीं मार सकता।' फिर ईशा ने कहा, 'मुझे वह एहसास चाहिए। मुझे अभी वह एहसास नहीं हो रहा है।' तो उन्होंने मुझे थप्पड़ मारा, लेकिन हल्के से।" ईशा ने बताया कि सीन में अभी भी वो ओरिजनेलिटी नहीं आ रही थी क्योंकि डायरेक्टर उनके चेहरे पर गुस्सा पकड़ नहीं पा रहे थे। इसकी वजह से कई बार रीटेक लेना पड़ा। ईशा ने कहा कि रियलिटी कैप्टर करने के चक्कर में उन्होंने 14 थप्पड़ खा लिए और उनके चेहरे पर इसके निशान भी पड़ गए। नागार्जुन को इसका बहुत बुरा भी लगा और उन्होंने ईशा को इसके लिए सॉरी बोला।

कौन-कौन से कलाकार आए नजर

चंद्रलेखा फिल्म से ईशा ने तेलुगु सिनेमा में लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया था। कृष्णा वामसी द्वारा निर्देशित इस कॉमेडी-ड्रामा में नागार्जुन, राम्या कृष्णन, मुरली मोहन, चंद्र मोहन, गिरी बाबू और तनिकेला भरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। यह प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इसी नाम की मलयालम फिल्म का रीमेक थी।

यह भी पढ़ें- Dhanush ने तिरुपति के सड़कों पर मांगी भीख, कूड़ाघर में बिताए घंटों... Kuberaa के लिए इस हद तक गुजरे एक्टर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।