विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KL Rahul ने जड़े दो लगातार छक्के, खुशी में झूम उठीं पत्नी Athiya Shetty ने यूं किया रिएक्ट

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Fri, 26 Jan 2024 04:36 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jan 2024 04:57 PM (IST)

Ind vs Eng 1st Test हैदराबाद में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज ...और पढ़ें

राहुल की बल्लेजाबी की मुरीद हुईं अथिया शेट्टी (Photo Credit-Twitter)
राहुल की बल्लेजाबी की मुरीद हुईं अथिया शेट्टी (Photo Credit-Twitter)

HighLights

  1. राहुल के दो छक्के देख खुश हुईं अथिया
  2. हाल ही में पूरी हुई राहुल-अथिया की शादी की पहली सालगिरह
  3. इंग्लैंड के खिलाफ जमकर चला राहुल का बल्ला

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Athiya Shetty On KL Rahul Two Sixes: टीम इंडिया और इग्लैंड (Ind vs Eng Test) के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में जारी है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अपने शानदार खेल से मेहमान टीम पर शिकंजा कस लिया है।

इस दौरान टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल ने भारत की पहली पारी के दौरान 86 रनों की लाजवाब पारी खेली है। इस दौरान राहुल ने इंग्लिश गेंदबाज के एक ओवर में दो छक्के भी जड़े। अपने पति केएल राहुल के इन दो सिक्स को देखकर एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

राहुल के दो छक्के देख खुश हुईं अथिया

अक्सर देखा जाता है कि जब भी राहुल कमाल की बल्लेबाजी करती हैं तो उनकी पत्नी अथिया शेट्टी, ससुर सुनील शेट्टी और साले साहब अहान शेट्टी सोशल मीडिया पर अपने-अपने रिएक्शंस देते हैं। मौजूदा समय में अथिया केएल की बल्लेबाजी की मुरीद हुई हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

भारत की पारी के 57वें ओवर के दौरान इंग्लैंड के फिरकी गेंदबाज रेहान अहमद गेंदबाजी करने आए। इसी ओवर में केएल राहुल ने उन्हें एक के बाद एक दो लगातार गंगनचुंबी छक्के लगा दिए। इसे देखकर अथिया शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में उनकी इसी पारी के वीडियो को शेयर करते हुए और खुशी में आंखे चमकाने वाला इमोजी पोस्ट किया है।

इससे ये साफ जाहिर होता है कि केएल राहुल की इस बैटिंग को देखकर अथिया की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा है।

हाल ही में पूरी हुई राहुल अथिया की शादी की पहली सालगिरह

केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने बीते 23 जनवरी को अपनी शादी की पहली सालगिरह का जश्न मनाया है। पिछले साल 23 जनवरी को ही इस कपल ने शादी के सात फेरे लिए थे।

बात जब बी टाउन के पसंदीदा कपल की जाए तो अथिया और राहुल का नाम उसमें जरूर शामिल होता है। फैंस भी इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें- Athiya Shetty Wedding Anniversary: वेडिंग एनिवर्सरी पर रोमांटिक हुए अथिया-राहुल, देखें शादी का ये अनसीन वीडियो