विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cape Town में पति केएल राहुल संग रोमांटिक हुईं Athiya Shetty, शेयर की इनसाइड तस्वीरें

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sun, 07 Jan 2024 10:21 PM (IST)

Athiya Shetty-Kl Rahul Pics बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी इन दिनों अपने पति और क्रिकेटर केएल राहुल के साथ केप टाउन ...और पढ़ें

अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल (Photo Credit: Instagram)
अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल बी टाउन के फेमस और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करते रहते हैं।

इन दिनों यह कपल साउथ अफ्रीका में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा है और वहां से तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपने खास पलों की झलक दिखाई है। दरअसल, साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज थी। इस दौरान अथिया भी राहुल के साथ वहां मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें: Ahan Shetty के बर्थडे पर Suniel Shetty-अथिया ने लुटाया प्यार, केएल राहुल ने लिखी ये बात

अथिया ने राहुल संग शेयर की रोमांटिक फोटोज

अथिया शेट्टी ने आज 7 जनवरी को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर केप टाउन डायरी से कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में उनके साथ एक्ट्रेस के पति केएल राहुल भी नजर आ रहे हैं। पहली फोटो में अथिया, केएल राहुल संग केप टाउन में घूमती नजर आ रही हैं। बाद की कुछ फोटोज में उन्होंने केप टाउन की खूबसूरती को दिखाया है।

View this post on Instagram

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

वहीं, लास्ट की तस्वीर में अथिया सोलो पोज देती नजर आ रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'केप टाउन में जिंदगी'। अथिया के इन फोटोज पर केएल राहुल ने कमेंट किया, 'शेप'। सिर्फ इतना ही नहीं, क्रिकेटर ने भी कई तस्वीरें साझा की हैं और लिखा, 'अच्छी कंपनी के साथ केप टाउन'।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की लव स्टोरी

बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने पिछले साल 23 जनवरी को खंडाला में अपने पिता सुनील शेट्टी के फार्महाउस पर परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। शादी से पहले यह कपल लगभग चार साल तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को अक्सर कई बार साथ में भी स्पॉट भी किया जाता था।

अथिया शेट्टी का वर्कफ्रंट

अथिया शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने बेहद कम फिल्मों में काम किया है। अथिया ने साल 2015 में सूरज पंचोली के साथ फिल्म 'हीरो' से डेब्यू किया। इसके बाद उन्हें 'मुबारकां' और 'मोतीचूर चकनाचूर' में देखा गया। वहीं, अथिया पिछले चार साल से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने फिल्मी पर्दे से दूरी बना ली है।

यह भी पढ़ें: KL Rahul ने ससुर सुनील शेट्टी को दी थी ये सलाह, ये बात बताते हुए भावुक हुए अथिया शेट्टी के पिता