विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ahan Shetty के बर्थडे पर Suniel Shetty-अथिया ने लुटाया प्यार, केएल राहुल ने लिखी ये बात

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Thu, 28 Dec 2023 03:47 PM (IST)

Happy Birthday Ahan Shetty सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी आज 28 साल के हो गए हैं। उनके इस खास ...और पढ़ें

अहान शेट्टी का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)
अहान शेट्टी का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ahan Shetty Birthday: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे और अथिया शेट्टी के भाई एक्टर अहान शेट्टी आज 28 दिसंबर को अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने भी अपने पिता और बहन की तरह एक्टिंग में अपना करियर बनाया। इस खास दिन पर अहान को सुनील शेट्टी, अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने खास नोट लिखकर बर्थडे विश किया है।

अथिया शेट्टी ने भाई को ऐसे किया विश

अथिया शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अहान के साथ दो तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर एक्ट्रेस की शादी की है, जिसमें अहान, अथिया का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर दोनों के बचपन की है, इसमें अथिया ने अहान को अपनी गोद में बैठाया हुआ है।

यह भी पढ़ें: Suniel Shetty ने बेटे अहान और बेटी आथिया को भारतीय स्कूलों में नहीं पढ़ाने का बताया कारण

View this post on Instagram

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'सबसे अच्छे भाई, सबसे अच्छे दोस्त और सबसे अच्छे इंसान को जन्मदिन की बधाई। आप हर खुशी और असीमित लड्डुओं के पात्र हैं। मैं तुमसे प्यार करती हूं, फूल'।

सुनील शेट्टी ने बेटे पर लुटाया प्यार

सुनील शेट्टी ने भी अपने बेटे को बर्थडे विश करते हुए उनकी एक तस्वीर शेयर की और साथ ही दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा। सुनील ने लिखा 'बहुत सारे दोस्त तुममें मेरा प्रतिबिंब देखते हैं अहान, लेकिन मैं तुममें जो देखता हूं बेटा वह वह आदमी है जो मैं हमेशा बनना चाहता था। जन्मदिन मुबारक हो बाबू। पूरे दिल से तुम्हें प्यार करता हूं'।

View this post on Instagram

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

केएल राहुल ने भी दी बधाई

अहान शेट्टी को अथिया शेट्टी के पति केएल राहुल ने भी जन्मदिन की बधाई दी। केएल राहुल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोनों की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा 'जन्मदिन मुबारक हो अहान शेट्टी। अपनी लाइफ में आप जैसा भाई पाकर बहुत खुश हूं। हमेशा आपका साथ मिला है'।

तानिया से हुआ अहान का ब्रेकअप

कुछ समय पहले टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह खबर आई कि डेढ़ महीने पहले ही अहान और तानिया ने रास्ते अलग हो गए हैं। दोनों सिंगल हैं और अब आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। ब्रेकअप क्यों हुआ, ये अभी तक क्लियर नहीं है और ना दोनों में से किसी ने ब्रेकअप की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें: Ahan Shetty ने शेयर की अथिया की शादी की अनदेखी तस्वीर, बहन संग निभाई खास रस्म