विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ahan Shetty ने शेयर की अथिया की शादी की अनदेखी तस्वीर, बहन संग निभाई खास रस्म

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 25 Jan 2023 07:55 PM (IST)

Athiya KL Rahul Unseen Wedding Pic अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) 23 जनवरी को इस कपल ...और पढ़ें

Ahan Shetty, Athiya Shetty and KL Rahul, Athiya Shetty Unseen Wedding Pictures, Athiya KL Rahul Unseen Wedding Pics
Ahan Shetty, Athiya Shetty and KL Rahul, Athiya Shetty Unseen Wedding Pictures, Athiya KL Rahul Unseen Wedding Pics

 नई दिल्ली, जेएनएन। Athiya Shetty And KL Rahul Unseen Wedding Pictures: अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) अब पति-पत्नी के रिश्ते में बंध चुके हैं। 23 जनवरी को इस कपल ने खंडाला स्थित फार्म हाउस पर परिवार और दोस्तों के बीच शादी रचाई।

शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं अब अथिया के भाई और एक्टर अहान शेट्टी ने शादी की अनदेखी तस्वीरें पोस्ट की है। इन तस्वीर में अहान बहन संग खास रस्म निभाते नजर आ रहे हैं।

अहान शेट्टी ने बहन संग निभाई खास रस्म

अहान ने अथिया संग दो फोटो शेयर की है। पहली तस्वीर में एक्टर बहन का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी फोटो में अहान मडंप में बैठे अथिया और राहुल संग कुछ रस्म करते नजर आ रहे है। इन तस्वीरों के साथ अहान ने कैप्शन में लिखा- "मैं आप दोनों से बहुत प्यार करता हूं। आप सभी के प्यार और खुशियों की कामना करता हूं।"

सुनील शेट्टी ने भी शेयर की तस्वीर

इसी बीच पापा सुनील शेट्टी ने भी दो अनदेखी तस्वीर साझा की है। पहली तस्वीर में अथिया और केएल राहुल हाथ जोड़े मडंप पर बैठे नजर आ रहे है और एक-दूसरे के निहार रहे हैं। ऐसे में दोनों के पेरेंट्स इस कपल पर फूलों की बारिश कर रहे है।

वहीं दूसरी तस्वीर में सुनील और माना शेट्टी बेटी को गले लगाए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देख कयास लगाए जा रहे है कि ये मूवेंट अथिया की बिदाई का है। जिस मौके पर एक्टर इमोशन हुए थे। इन तस्वीरों पर फैंस भी रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं।

एक्टर ने दोनों बच्चों को दी बधाई

इससे पहले सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अथिया और केएल राहुल की शादी की एक तस्वीर शेयर की। इसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे फेरे लेते नजर आ रहे हैं। साथ में सुनील शेट्टी ने लिखा, 'हमेशा पकड़ने के लिए एक हाथ है और विश्वास करने का एक कारण क्योंकि कभी-कभी एक व्यक्ति ही सही जगह होता है और सही सामग्री प्यार और विश्वास होती है। मेरे बच्चों को बधाई और भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।'

यह भी पढ़ें- Oscar: भारत के इतिहास में पहली बार कोई गाना पहुंचा ऑस्कर की रेस में, अबतक सिर्फ 2 फिल्मों को मिला नॉमिनेशन

यह भी पढ़ें-  Athiya Shetty और केएल राहुल को शादी के बाद मिला ₹50 करोड़ का घर, ऑडी, बीएमडब्ल्यू कार जैसे कई महंगे गिफ्ट