विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KL Rahul ने ससुर सुनील शेट्टी को दी थी ये सलाह, ये बात बताते हुए भावुक हुए अथिया शेट्टी के पिता

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Tue, 12 Dec 2023 09:38 PM (IST)

90 के दशक के मशहूर अभिनेता Suniel Shetty से अक्सर उनके दामाद और भारतीय क्रिकेट टीम प्लेयर केएल राहुल और ...और पढ़ें

KL Rahul ने ससुर सुनील शेट्टी को दी थी ये सलाह / Photo- Instagram
KL Rahul ने ससुर सुनील शेट्टी को दी थी ये सलाह / Photo- Instagram

HighLights

  1. केएल राहुल ने सुनील शेट्टी को समझाई थी ये बात
  2. अथिया शेट्टी और केएल राहुल को ट्रोल करने पर सुनील शेट्टी ने दिया ये जवाब
  3. सुनील शेट्टी ने कहा- प्रोफेशनल तौर पर नहीं पिता की तरह देखता हूं गेम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Suniel Shetty On KL Rahul And Athiya Shetty: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी अपने दामाद केएल राहुल पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अथिया शेट्टी पिता सुनील शेट्टी के दिल के जितने करीब हैं, उतने ही करीब क्रिकेटर केएल राहुल भी हैं। जब भी केएल राहुल कोई पोस्ट शेयर करते हैं, तो कमेंट करके सुनील शेट्टी उस पर कमेंट करते हैं।

अक्सर 90 के दशक के मशहूर एक्टर से बेटी अथिया और दामाद केएल राहुल से जुड़े कई सवाल पूछे जाते हैं। अब हाल ही में सुनील शेट्टी ने बताया कि केएल राहुल ने उन्हें हाल ही में क्या सलाह दी थी और कौन सी ऐसी बात है, जो उन्हें सबसे ज्यादा दर्द देती है।

केएल राहुल ने सुनील शेट्टी को दी थी ये सलाह

सुनील शेट्टी एक ऐसे एक्टर हैं जो अपने दिल की बात जुबां पर लाने से बिल्कुल भी नहीं कतराते। हाल ही में उन्होंने एक बातचीत में बताया कि जब क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद केएल राहुल और अथिया को ट्रोल किया गया, तो उन्हें इससे किस कदर दुख पहुंचा।

यह भी पढ़ें: World Cup 2023: हार कर भी जीती टीम इंडिया, सुनील शेट्टी से लेकर अजय देवगन तक, फिल्मी सितारों ने यूं किया रिएक्ट

इतना ही नहीं, सुनील शेट्टी ने ये भी बताया कि केएल राहुल ने उन्हें ये भी कहा कि वह भद्दे कमेंट्स पढ़कर खुद को उनसे अफेक्ट न करें।बॉलीवुड लाइफ में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा,

"लोगों का, सिलेक्टर्स का और कैप्टन का उन पर जो भरोसा है, वह खुद ही बहुत कुछ बयां कर देता है। ये कमेंट्स राहुल और अथिया से 100 गुना ज्यादा मुझे हर्ट करते हैं"।

आप एक प्रोफेशनल को नहीं, बल्कि पिता के रूप में बच्चे को देखते हैं- सुनील शेट्टी

आपको बता दें कि सुनील शेट्टी इससे पहले भी अथिया शेट्टी और केएल राहुल पर की गयी ट्रोलिंग पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह केएल राहुल को बतौर प्रोफेशनल नहीं, बल्कि एक पिता के रूप में देखते हैं। उन्हें लगता है कि उनका बच्चा खेल रहा है।

उन्होंने ई-टाइम्स से बात करते हुए कहा था, "जब आपका बच्चा एक लो फेज से गुजर रहा होता है, तो आपको वह अंदर से हिलाकर रख देता है। शायद आपके बच्चे को उतना महसूस नहीं होता, क्योंकि वह उस गेम में उस फॉर्म में मास्टर है, लेकिन आप उसे एक पिता के रूप में ही देखते हैं"।

आपको बता दें कि कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अथिया शेट्टी और केएल राहुल इस साल ही 23 जनवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधे थे, जल्द ही उनकी शादी की पहली सालगिरह है।

यह भी पढ़ें: Suniel Shetty ने 'दामाद' KL Rahul की तारीफों के बांधे पुल, कहा- 'मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं'