विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Athiya Shetty Wedding Anniversary: वेडिंग एनिवर्सरी पर रोमांटिक हुए अथिया-राहुल, देखें शादी का ये अनसीन वीडियो

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Tue, 23 Jan 2024 05:51 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jan 2024 05:57 PM (IST)

Athiya-Rahul Wedding Anniversary क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की आज शादी की पहली सालगिरह है। इस खास मौके ...और पढ़ें

पहली सालगिरह पर सामने आया राहुल और अथिया का रोमांटिक वीडियो (Photo Credit-Instagram)
पहली सालगिरह पर सामने आया राहुल और अथिया का रोमांटिक वीडियो (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी पहली सालगिरह आज
  2. सामने आया कपल का रोमांटिक वीडियो
  3. सुनील शेट्टी ने भी दोनों को किया विश

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Athiya Shetty-KL Rahul First Wedding Anniversary: 'हीरो' फिल्म अदाकारा और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की आज शादी की पहली सालगिरह है। टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल से शादी के बाद आए दिन अथिया लाइमलाइट का हिस्सा बनती हैं।

पहली वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर केएल राहुल और अथिया का एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस अनसीन वीडियो में ये कपल एक दूसरे के प्यार में खोया हुआ नजर आ रहा है। 

राहुल ने अथिया को विश की शादी फर्स्ट एनिवर्सरी

बी टाउन के फेवरेट कपल में शुमार केएल राहुल और अथिया शेट्टी का नाम फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। बीते साल 23 जनवरी को इस कपल ने सुनील शेट्टी के खंडाला फॉर्महाउस में शादी के सात फेरे लिए थे। ऐसे में शादी की पहली सालगिरह के मौके पर केएल राहुल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक अनसीन वीडियो शेयर किया है। 

View this post on Instagram

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

राहुल और अथिया का ये वीडियो उनकी शादी के दौरान का है, जिसमें एक मजेदार पल कैद हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ये दोनों बेहद रोमांटिक होते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इतना नहीं अपनी शादी में अथिया के साथ मिलकर केएल राहुल ने किलर डांस मूव्स भी दिखाए हैं। वीडियो के कैप्शन में राहुल ने लिखा- तुमका पाना घर आने जैसा है। 

इस तरह से केएल राहुल ने अपनी धर्मपत्नी अथिया शेट्टी के लिए दिल की बात लिखी है। आलम ये है कि राहुल और अथिया की शादी का ये अनसीन वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस उनके वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। 

सुनील शेट्टी ने भी दी बधाई

अपनी बेटी अथिया शेट्टी और दामाद केएल राहुल की शादी की पहली सालगिरह को मद्देनजर रखते हुए अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी उन्हें बधाई दी हैं।

इंस्टाग्राम पर इन दोनों की एक लेटेस्ट फोटो शेयर कर सुनील ने इस कपल को विश किया है। सुनील के अलावा अथिया के भाई और एक्टर अहान शेट्टी ने भी अपने बहनोई और बहन को पहली वेडिंग एनिवर्सरी विश की है। 

ये भी पढ़ें- Athiya-Rahul Wedding Anniversary: बेटी-दामाद पर सुनील शेट्टी ने लुटाया प्यार, पहली वेडिंग एनिवर्सरी की दी बधाई