Move to Jagran APP

तैमूर ने जीता मेडल, स्पोर्ट्स डे के मौके पर मॉम करीना के गाइडेंस में खूब खेले, देखें 10 तस्वीरें

तैमूर का जन्मदिन 20 दिसंबर को है और इस दिन वे दो साल के हो जाएंगे।

By Rahul soniEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 06:46 AM (IST)Updated: Thu, 13 Dec 2018 08:11 AM (IST)
तैमूर ने जीता मेडल, स्पोर्ट्स डे के मौके पर मॉम करीना के गाइडेंस में खूब खेले, देखें 10 तस्वीरें
तैमूर ने जीता मेडल, स्पोर्ट्स डे के मौके पर मॉम करीना के गाइडेंस में खूब खेले, देखें 10 तस्वीरें

मुंबई। एेसा हो सकता है कि इस खबर को पढ़ते और तस्वीरें देखते हुए आपको अपने स्कूल डेज़ की याद आ जाए। खैर, यहां हम बात कर रहे हैं सबसे क्यूट स्टारकिड तैमूर अली खान की जो सोशल मीडिया पर धमाल करते रहते हैं वो भी महज अपनी तस्वीरों से। इस बार जो तस्वीरें सामने आई हैं वो स्पोर्ट्स डे की हैं।

prime article banner

जी हां, स्पोर्ट्स डे के मौक पर स्पोर्ट्स में तैमूर ने भी हिस्सा लिया। कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें खास बात यह है कि, एक तरफ जहां मम्मी करीना कपूर खान बेटे को रनिंग को लेकर गाइडेंस दे रही हैं वहीं तैमूर भी बड़े ध्यान से सुन रहे हैं। आगे क्या होता है आपको तस्वीरों के साथ-साथ बताते हैं। करीना बेटे तैमूर को स्पोर्ट्स डे के मौके पर पार्टिसिपेट करने के लिए ले जा रही हैं।

 

ग्राउंड पर आने के बाद करीना बेटे तैमूर को गेम के बारे में गाइड करती हैं। 

नीचे तस्वीर में देख सकते हैं कि, सभी बच्चे स्पोर्ट्स के लिए तैयार हो रहे हैं और अपनी-अपनी जगह ले रहे हैं।

सभी बच्चों ने एक जैसी ड्रेस पहनी हुई है। और सभी बच्चे रनिंग के लिए तैयार हैं।

 

अब रेस के लिए सभी तैयार हैं 

एक बार फिर करीना तैमूर को गाइड करती नजर आती हैं। 

और आखिरकार गेम की शुरुआत होती है और तैमूर रनिंग शुरू करते हैं। 

नीचे तस्वीर में तैमूर के एक्साइटमेंट लेवल को देखा जा सकता है। मॉम करीना भी तैमूर को देख खिल उठती हैं। 

गेम पूरा होने पर तैमूर मॉम के पास आते हैं। तैमूर के गले में मेडल है तो लग रहा है कि इस स्पोर्ट में उन्होंने कोई स्थान जरूर हासिल किया होगा। इसको लेकर दोनों मॉम और बेटे खुश हैं। 

आपको बता दें कि, तैमूर का जन्मदिन 20 दिसंबर को है और इस दिन वे दो साल के हो जाएंगे। हाल ही में तैमूर का प्री बर्थडे सेलिब्रेशन हुआ था जिसमें तैमूर के नाना, मौसी, मॉम डैड और बाकी परिवार के सदस्य और करीबी लोग शामिल हुए थे। इस पार्टी में तैमूर के दोस्त और तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य भी खास तौर पर मौजूद थे। इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसमें एक वीडियो करीना का भी था जिसमें उन्होंने मॉम्स को सीक्रेट हेल्थ टिप दी थी। 

यह भी पढ़ें: ईशा अंबानी के संगीत कार्यक्रम में शाहरुख़ आमिर साथ थिरके, अभिषेक-एेश्वर्या ने भी किया डांस

बता दें कि, तैमूर वह स्टारकिड हैं जिनकी तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। उनकी क्यूटनेस हमेशा लोगों को अपनी ओर खींचती है। यही वजह है कि वे काफी प्रसिद्ध हो चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: अनुष्का ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर दिया ये जवाब, काम से ब्रेक लेकर विराट के पास पहुंची


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.