Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अनुष्का ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर दिया ये जवाब, काम से ब्रेक लेकर विराट के पास पहुंची

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Tue, 11 Dec 2018 07:49 AM (IST)

    फिल्म ज़ीरो 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है जिसमें अनुष्का शर्मा की अहम भूमिका है। ...और पढ़ें

    अनुष्का ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर दिया ये जवाब, काम से ब्रेक लेकर विराट के पास पहुंची

    मुंबई। बॉलीवुड के कई सितारे शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से शादी की तो दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से। पिछले साल 11 दिसंबर को अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से शादी की थी और अब सोमवार को इनकी मैरिज एनिवर्सरी है। एेसे में जहां एक ओर अनुष्का शर्मा की संजय लीला भंसाली के साथ काम करने की खबरें आ रही हैं वही यह भी चर्चा है कि वे प्रेग्नेंट हैं। इसको लेकर अनुष्का ने अपनी बात सामने रखी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुष्का कहती हैं कि, इस प्रकार की अफवाह ने कन्फ्यूज कर दिया है। एक इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया कि, कुछ लोग अफवाह को फैलाने के लिए कुछ भी करते हैं। यह पूरी तरह है बकवास है चूंकि आप एेसी चीजों को छिपा ही नहीं सकते। आप शादी को चलिए एक बार छिपा सकते हैं लेकिन प्रेग्रेंसी को नहीं। अनुष्का का मानना है कि इस प्रकार की चीजों से शायद हर एक्टर गुजरता है। लोग शादी से पहले ही शादी करवा देते हैं और प्रेग्नेंट होने से पहले मां बनवा देते हैं। अनुष्का आगे कहती हैं कि, मैं इन सब चीजों पर ध्यान नहीं देती हूं और बस हंसती हूं। जब मैं यह सब पढ़ती हूं तो सोचती हूं कि यह सब चीजें कहां से आती हैं? एेसी खबरें हैं कि अनुष्का अभी कुछ दिनों से लगातार काम कर रही थी। लेकिन अब वे विराट के पास गई हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच चल रहा है जहां पवेलियन में अनुष्का बैठीं दिखाई दीं। 

    यह भी पढ़ें: ईशा अंबानी के संगीत कार्यक्रम में थिरके रोमांस के किंग, अभिषेक-एेश्वर्या ने भी किया डांस

    आपको बता दें कि, एेसी खबरें आ रही हैं कि, फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली अब अनुष्का शर्मा को लेकर फिल्म बना सकते हैं। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि संजय लीला भंसाली जो कि दीपिका को लेकर अब तक तीन फिल्में बना चुके हैं, अब अनुष्का शर्मा को लेकर फिल्म बनाएंगे। इसके चलते वह सलमान खान के साथ बनने वाली फिल्मों में अनुष्का शर्मा को ले रहे हैं। सलमान खान और अनुष्का शर्मा एक बार फिर साथ काम करते नजर आ सकते हैं। दोनों ने फिल्म सुल्तान की थी।

    सलमान खान इससे पहले संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म हम दिल दे चुके सनम में काम कर चुके हैं। वहीं अगर यह कयास सही निकले तो अनुष्का शर्मा पहली बार संजय भंसाली के साथ काम करती नजर आएंगी। इस समय दोनों उनकी उनकी फिल्मों के प्रचार प्रसार में व्यस्त हैं। अनुष्का शर्मा उनकी आगामी फिल्म ज़ीरो को लेकर उत्साहित हैं। इसमें शाहरुख़ खान और कटरीना कैफ की अहम भूमिका है। वहीं सलमान खान इन दिनों उनकी फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं।

    सलमान ख़ान शनिवार को कटरीना कैफ के साथ उदयपुर पहुंचे हैं। रविवार को सलमान की मॉम सलमा खान का बर्थडे है तो उदयपुर जाने से एक दिन पहले ही शुक्रवार रात सलमान ने अपने पूरे परिवार के साथ अपनी मॉम का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर सलमान की बहन अर्पिता के घर पर एक ज़बरदस्त पार्टी हुई। 

    यह भी पढ़ें: तैमूर की मम्मी करीना की यह सीक्रेट हेल्थ टिप सभी मॉम्स के लिए है जरूरी