Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IMDb Most Popular Indian Movies 2022: कांतारा, KGF 2 सबसे पॉपुलर फिल्मों में शामिल, पर RRR ने पलट दी बाजी

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Wed, 14 Dec 2022 02:07 PM (IST)

    IMDb Most Popular Indian Movies आईएमडीबी ने टॉप 10 भारतीय सितारों के लिस्ट का एलान करने के बाद अब टॉप 10 भारतीय फिल्मों का एलान कर दिया है जिसमें साउथ की फिल्मों का वर्चस्व साफ-साफ दिख रहा है। इस लिस्ट में हिंदी सिनेमा की सिर्फ एक फिल्म शामिल है।

    Hero Image
    IMDb Most Popular Indian Movies 2022: Kantar KGF 2 included in most popular films but RRR beats all films.

    नई दिल्ली, जेएनएन। IMDb Most Popular Indian Movies in 2022: साल 2022 के खत्म होने में कुछ ही दिन शेष हैं और IMDb ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के 10 टॉप मोस्ट पॉपुलर सितारों की लिस्ट जारी करने के बाद अब साल 2022 की मोस्ट पॉपुलर फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है। इस प्रतिष्ठित लिस्ट में आरआरआर, द कश्मीर फाइल्स, कांतार जैसी फिल्में शामिल हैं। साल 2022 की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों की लिस्ट में तीन तमिल, तीन तेलुगु, तीन कन्नड़ फिल्में और एक हिंदी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने जगह बनाई है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरआरआर ने दी सबको मात

    IMDb की इस प्रतिष्ठित लिस्ट में एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर ने सभी को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है और विवेक रंजन की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने दूसरा तो कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने तीसरा, जबकि कमल हासन की फिल्म विक्रम ने चौथे स्थान पर अपना कब्जा कर लिया है। वहीं, इस लिस्ट में कांतारा, रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट, मेजर, सीता रामम, पोन्नियिन सेल्वन पार्ट और 777 चार्ली जैसी फिल्मों ने भी अपनी जगह बनाई है।

    यह भी पढ़ें: Anupam kher ने शेयर किया भारतीय सेना का वीडियो, जवानों को प्रेरित करते हुए लिखी रामधारी सिंह दिनकर की लाइनें

    देखें लिस्ट

    पहला स्थान- आरआरआर

    दूसरा स्थान- द कश्मीर फाइल्स

    तीसरा स्थान- केजीएफ चैप्टर 2

    चौथा स्थान- विक्रम

    पांचवा स्थान- कांतारा

    छाठवां स्थान- रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट

    सातवां स्थान- मेजर

    आठवां स्थान- सीता रामम

    नौवां स्थान- पीएस पार्ट वन

    दसवां स्थान- 777 चार्ली

    IMDb

    निर्देशक ने जाहिर की खुशी

     

    आईएमडीबी में रेटिंग में आरआरआर को पहला स्थान मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए निर्देशक एसएस राजामौली ने कहा, आरआरआर एक दोस्ती की कहानी है, जिससे हर किसी का अलग-अलग रूप में संबंध है। ये फिल्म एक ऐसी शैली में जानकारी देती है, जो प्राचीन भारत की कहानी को बताती है। मैं इस सम्मान के लिए आईएमडीबी का आभारी हूं और दुनिया भर से फिल्म इस प्यार के लिए मैं सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं।

    ऐसे हुआ है टॉप 10 फिल्मों का चुनाव

    जानकारी के अनुसार, इस लिस्ट 1 जनवरी, 2022 से लेकर 7 नवंबर, 2022 के बीच रिलीज हुई फिल्में शामिल हैं, जिन्हें कम-से-कम 25 हजार वोटो के साथ आईएमडीबी यूजर्स ने 7 और 7 से ज्यादा है जो कि 10 रेटिंग प्वाइंट में से हैं। लिस्ट में शामिल इन फिल्मों को रेगुलर विजिटर से ज्यादा 200 मिलियन यूजर्स ने विजिट किया है।  

    गोल्डन ग्लोब में मिले दो नॉमिनेशन

    आपको बता दें कि हाल ही में गोल्डन ग्लोब 2023 अवार्ड्स के लिए हुए नॉमिनेशन में आरआरआर को दो कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।

    यह भी पढ़ें: IMDb Top 10 Most Popular Stars 2022: ऋतिक रोशन और आलिया सबसे लोकप्रिय सितारों में शामिल, पर धनुष ने मारी बाजी