विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IMDb Top 10 Most Popular Stars 2022: ऋतिक रोशन और आलिया सबसे लोकप्रिय सितारों में शामिल, पर धनुष ने मारी बाजी

By Nitin YadavEdited By:
Published: Wed, 07 Dec 2022 01:32 PM (IST)

IMDb Top 10 Most Popular Indian Stars आईएमडीबी ने साल 2022 के टॉप 10 भारतीय सितारों की लिस्ट जारी की ...और पढ़ें

IMDb Top 10 Most Popular Indian Stars 2022: Hrithik Roshan and Alia among most popular stars.
IMDb Top 10 Most Popular Indian Stars 2022: Hrithik Roshan and Alia among most popular stars.

नई दिल्ली, जेएनएन। IMDb Top 10 Most Popular Stars 2022: दिसंबर महीने की शुरुआत होते ही अब इंडस्ट्री की ओर से साल 2022 में शानदार परफॉर्मेंस देने वाले सभी भारतीय सितारों की घोषणा की जा रही है। अब बुधवार को IMDb ने साल 2022 के अपने सबसे लोकप्रिया भारतीय सितारों की लिस्ट की घोषणा कर दी है। इस प्रतिष्ठित लिस्ट में पूरे साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर हिंदी सिनेमा के भी कई सितारे शामिल हैं।

IMDb की इस लिस्ट में साल 2022 में रुसो ब्रदर्स की द ग्रे मैन, थिरुचित्राम्बलम के अलावा नाने वरुवेन और वाथी जैसी हिट फिल्में देने वाले साउथ के सुपरस्टार धनुष ने पहला स्थान हासिल किया है तो इस गंगूबाई काठियावाड़ी और ब्रह्मास्त्र जैसी दो बड़ी हिट देने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने दूसरा स्थान हासिल किया है और पीएस-1 में रानी नंदनी का किरदार निभाने वाली पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन ने तीसरा स्थान हासिल किया है, जबकि चौथे पर राम चरण और पांचवें पर सामंथा रुथ प्रभु ने अपना कब्जा मजा लिया है।

वहीं, इस लिस्ट में ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन और केजीएफ के रॉकी भाई यानी यश भी शामिल हैं।

देखें लिस्ट

पहला स्थान- धनुष

दूसरा स्थान- आलिया भट्ट

तीसरा स्थान- ऐश्वर्या राय बच्चन

चौथा स्थान- राम चरण

पांचवां स्थान- सामंता रुथ प्रभु

छठवां स्थान- ऋतिक रोशन

सातवां स्थान- कियारा आडवाणी

आठवां स्थान- Jr. NTR

नौवां स्थान- अल्लू अर्जुन

दसवां स्थान- यश

IMDb list

ऐसे हुआ है सभी सितारों का चयन

जानकारी के अनुसार, IMDb की टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर इंडियन स्टार्स की सूची में उन सितारों के शामिल किया गया है, जो इस साल लगातार आईएमडीबी की साप्ताहित रैंकिंग में टॉप पर थे। ये रैंकिंग दुनिया भर में आईएसडीबी के 200 मिलियन से ज्यादा विजिट करने वालों लोगों की संख्या के आधार पर निर्धारित की गई है।

View this post on Instagram

A post shared by IMDb India (@imdb_in)

आलिया भट्ट ने अपने इस लिस्ट में चुने जाने के बाद IMDb से बात करते हुए खुशी जाहिर की है। एक्ट्रेस ने कहा, 2022 अब तक फिल्मों में मेरे लिए सबसे यादगार साल रहा है। दर्शकों द्वारा दिए गए प्यार के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी। इस साल मेरी फिल्मों और हमारे देश के बेहतरीन फिल्ममेकर्स और कलाकारों के साथ काम करके खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक में इंडस्ट्री में काम करती रहूंगी तब तक अपने फैंस और दर्शकों का मनोरंजन करती रहूंगी।

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में

आलिया भट्ट अगले साल बैक-टू-बैक कई प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं, जिसमें रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, जी ले जार सहित हॉलीवुड डेब्यू फिल्में शामिल हैं। हाल ही में रॉकी और रानी मेकर्स ने अपनी फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया है, क्योंकि आलिया के लिव पर चले जाने के चलते फिल्म का काम अधूरा रह गया था, जिसको वो वापस आने के बाद रणवीर सिंह के साथ शूट करेंगी। उनकी ये फिल्म अब 28 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Metro 2: अनुराग बसु की फिल्म Metro... इन दिनों में नजर आएंगे सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर