विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anupam kher ने शेयर किया भारतीय सेना का वीडियो, जवानों को प्रेरित करते हुए लिखी रामधारी सिंह दिनकर की लाइनें

By Nitin YadavEdited By:
Published: Wed, 14 Dec 2022 12:45 PM (IST)

अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि भारतीय सेना ...और पढ़ें

Anupam Kher shared a video of Indian Army.
Anupam Kher shared a video of Indian Army.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के लिए साल 2022 बेहद खास रहा है। पहले उन्होंने साल के शुरुआत में द कश्मीर फाइल्स से सभी का दिल जीता तो अगस्त में रिलीज हुई फिल्म कार्तिकेय 2 में भी उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया है। साथ ही वो सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं और देश के हर समसामयिक मुद्दे पर अपने विचार भी व्यक्त करते रहते हैं।

अब उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दो सेनाओं के बीच संघर्ष होता हुआ दिख रहा है।   अभिनेता द्वारा साझा किए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच हुई झड़प का है। 

जवानों को किया प्रेरित

भारतीय सेना के जवान और चीनी सेना के बीच हुए इस संघर्ष के वीडियो को अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर कर लिखा, ‘जीवन उनका नही युधिष्ठिर! जो उससे डरते हैं, वह तो उनका है, जो चरण रोप, निर्भय होकर लड़ते हैं।’ अनुपम खेर के इस वीडियो को ट्विटर पर उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं और वीडियो को रीट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यह देखें वीडियो

जानकारी के अनुसार, 9 दिसंबर को तवांग के यांग्त्से में करीब 300 से ज्यादा चीनी सैनिकों ने एलएसी पर भारतीय पोस्ट हटाने की कोशिश करते हुए घुसपैठ करने की कोशिश की थी, जिसके बाद भारत और चीन के सैनिकों के बीच आमने-सामने का संघर्ष हुआ। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि चीनी सैनिक मैकमोहन लाइन को पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि भारतीय सेना के जवान उन्हें रोकने की कोशिश करते हुए उन्हें मुंह तोड़ जवाब दे रहे हैं। साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है एक जवान इस पूरे संघर्ष की वीडियो बनाते हुए अपने साथी जवानों का हौसला अफजाई करते हुए दिख रहे हैं। वहीं, भारतीय जवानों का मुकाबला न करने पाने के बाद चीनी सैनिक वहां से भाग खड़े होते हैं।

उड़िया फिल्म के रीमेक का किया एलान

आपको बता दें कि हाल ही में गोवा में आयोजित हुए 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में उन्होंने अपनी मास्टर क्लास के दौरान उन्होंने अपनी एक नई फिल्म प्रतीक्षा का एलान किया था, जो कि एक उड़िया फिल्म का रीमेक होगी। इस फिल्म का कहानी पिता-पुत्र के जटिल रिश्ते पर आधारित होगी, जो अपने बेटे की सरकारी नौकरी के लगने का इंतजार कर रहा है, लेकिन कई कारण वश वो नौकरी पाने में असफल होता है।

इन फिल्मों में भी नजर आएंगे अनुपम खेर

वहीं, बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। वो जल्द ही विद्युत जामवाल के निर्देशन में बन रही फिल्म आईबी 71 में भी नजर आने वाले हैं। संकल्प रेड्डी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अनुपम खेर विद्युत जामवाल के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। इस एक्शन ड्रामा फिल्म की कहानी साल, 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देंगी। उन्हें आखिरी बार हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ऊंचाई में देखा गया है, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन और बोमन ईरानी के साथ मुख्य किरदार निभाया है।

यह भी पढ़ें: The Kashmir Files को स्विट्जरलैंड फिल्म फेस्टिवल में मिला आधिकारिक सिलेक्शन, मेकर्स ने जाहिर की खुशी