Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मोनिका ओ माय डार्लिंग' की सक्सेस पार्टी में हुमा कुरैशी का दिखा बोल्ड लुक, अदाएं देख फैंस हुए मुरीद

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Wed, 30 Nov 2022 12:33 PM (IST)

    Huma Qureshi Look मंगलवार रात मुंबई में फिल्म मोनिका ओ माय डार्लिंग की सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान फिल्मी की पूरी कास्ट नजर आई लेकिन एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने अपने बोल्ड अंदाज से सबका दिल जीता।

    Hero Image
    Huma Qureshi, Monica O My Darling, Party

     नई दिल्ली, जेएनएन। Huma Qureshi: बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) हाल ही में फिल्म 'मोनिका ओ माय डार्लिंग'  में नजर आई हैं। इस फिल्म में हुमा के अलावा राजकुमार राव और राधिका आप्टे भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को 11 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर 5 भाषाओं में रिलीज किया गया था। करीब 18 दिन बाद यानी 29 नवंबर को फिल्म की सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी स्टार कास्ट शामिल हुई, लेकिन हुमा कुरैशी ने अपनी बोल्डनेस से सबको हैरान कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेड ड्रेस में  स्टनिंग लग हुमा कुरैशी

    फिल्म 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' की पार्टी में हुमा फ्रंट कटआउट रेड ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रही थी। इसी के साथ उन्होंने गोल्डन हूप्स, हेयर बन, रेड हील्स और फ्लॉलेस मेकअप कैरी किया हुआ था। इस दौरान एक्ट्रेस ने मीडिया फोटोग्राफर्स को भी खूब पोज दिए। बता दें हुमा कुरैशी बॉलीवुड की उन हसीनाओं में से एक हैं, जिनकी अदाकारी को खूब पसंद किया जाता है। फैंस को हुमा की ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    राजकुमार राव और पत्रलेखा

    इस पार्टी में राजकुमार राव  अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ शामिल हुए। इस दौरान पत्रलेखा ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आई तो वहीं राजकुमार कैजुअल लुक में दिखाई दिए। 

    राधिका आप्टै

    'मोनिका ओ माय डार्लिंग' की दूसरी एक्ट्रेस राधिका आप्टै भी  इस पार्टी का हिस्सा रही। ब्लैक शिमरी ड्रेस में राधिका खूबसूरत नजर आई। 

    सोनाक्षी सिन्हा

    बॉलीवुड की दंबग गर्ल सोनाक्षी भी इस पार्टी का हिस्सा रही। उनका ब्लैक लुक काफी वायरल हो रहा है। 

    कॉमेडी क्राइम फिल्म है 'मोनिका ओ माय डार्लिंग'

    'मोनिका ओह माय डार्लिंग' एक कॉमेडी क्राइम फिल्म है, जिसमें राजकुमार राव, राधिका आप्टे, भगवती पेरुमल, आकांक्षा रंजन कपूर, हुमा कुरैशी और सिंकदर खेर जैसे कलाकार हैं। फिल्म में राधिका एसीपी नायडू के रोल में हैं। तो हुमा ग्लैमरस अवतार में हैं। राजकुमार जयंत के रोल में नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Janhvi kapoor Dance video: जाह्नवी कपूर ने अंग्रेजी सॉन्ग पर लगाए ठुमके, वायरल हुआ वीडियो

    यह भी पढ़ें- Avatar 2: इस वजह से केरल में नहीं रिलीज होगी 'अवतार 2', FEUOK ने किया अनाउंस