Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy New Year 2023: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने दोस्तों के साथ मनाया नए साल का जश्न, देखें तस्वीरें

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 01 Jan 2023 09:08 AM (IST)

    Happy New Year 2023 देर रात आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने मिलकर नए साल का स्वागत किया। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की तीन तस्वीरे शेयर की है और फैंस को भी नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।

    Hero Image
    New Year 2023, Alia Bhatt, Ranbir Kapoor

     नई दिल्ली, जेएनएन। Happy New Year 2023: रविवार की सुबह नया साल लेकर आई है। आज से साल 2023 (New Year 2023) ने अपनी दस्तक दी है। देशभर में लोगों ने बड़ी ही धूमधाम से नए साल का जश्न मनाया। ऐसे में हमारे फिल्मी सितारे कैसे पीछे रह सकते हैं। देर रात आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने मिलकर नए साल का स्वागत किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आलिया-रणबीर ने मनाया नया साल

    आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की तीन तस्वीरे शेयर की है। पहली तस्वीर में वह मुस्कुराते हुए नए साल का स्वागत करती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में उन्हें पति रणबीर के साथ देखा जा सकता है। इस फोटो में रणबीर आलिया के अलावा उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं। सभी के चेहरों पर मुस्कान नजर आ रही है। वहीं तीसरी फोटो में का प्यारा सा पोज लोगों का दिल जीत रहा है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी न्यू न्यू... मेरे प्यारे और अपनों के साथ।'

    बेटी राहा संग आलिया-रणबीर का नया साल

    ये कपल आज अपनी बेटी राहा कपूर संग पहला नया साल सेलिब्रेट कर रहा है। इससे पहले रणबीर-आलिया ने क्रिसमस (Christmas) का जश्न मनाया था। कपूर और भट्ट परिवार ने राहा के लिए पार्टी में खास सेलिब्रेशन रखा था। इसकी एक झलक सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

    आलिया-रणबीर की आने वाली फिल्म

    इस कपल के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में नजर आने वाली है। इस फिल्म से वह हॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी। इसके अलावा उनके पास 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है। दूसरी ओर रणबीर कपूर 'तू झूठी मैं मक्कार' में दिखाई देंगे, जिसमें उनके ऑपोजिट श्रद्धा कपूर होंगी। ये फिल्म इसी साल होली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    यह भी पढे़ं- New Pair on Screen in 2023: पहली बार पर्दे पर धमाल मचाएंगी ये बॉलीवुड की जोड़ियां, हिला देंगी बॉक्स ऑफिस

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16 Eviction: सलमान खान ने निकाला शो से बाहर तो भड़क गया ये कंटेस्टेंट, घरवालों पर लगाए कई संगीन आरोप