Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    New Pair on Screen in 2023: पहली बार पर्दे पर धमाल मचाएंगी ये बॉलीवुड की जोड़ियां, हिला देंगी बॉक्स ऑफिस

    By Nitin YadavEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sun, 01 Jan 2023 12:54 AM (IST)

    New Pair on Screen in 2023 इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिनमें कई बड़े सुपरस्टार्स की जोड़ी पहली बार पर्दे पर दिखाई देगी। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि साल 2022 में हिंदी सिनेमा को लेकर बने नजरिए में काफी हद तक बदलाव होगा।

    Hero Image
    Prabhas Kriti Sanon Hrithik Roshan Deepika Padukone including these pair seen on screen in year 2023 for first time.

    नई दिल्ली, जेएनएन। New Pair on Screen in 2023: वैसे तो बॉलीवुड में हर साल नई-नई जोड़ियां सिल्वर स्क्रीन पर दर्शकों का मनोरंजन करने आती हैं, लेकिन साल 2023 में कई बड़ी जोड़ी पहली बार पर्दे पर साथ आकर फैंस का मनोरंजन करने वाली हैं। वहीं, फैंस भी अपनी इन पसंदीदा जोड़ियों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ नई जोड़ियों के बारे में जो साल 2023 में हमारी स्क्रीन पर अपनी परफॉर्मेंस से आग लगा देंगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रभास और कृति सेनन-आदिपुरुष

    ओम राउत के निर्देशन में बन रही बिग बजट फिल्म आदिपुरुष में साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ अभिनेत्री कृति सेनन नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो प्रभास भगवान श्रीराम के स्वरूप में नजर आएंगे, जबकि कृति माता सीता की भूमिका में नजर आने वाली हैं। वहीं, सैफ अली खान शिव भक्त रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनकी ये पैन-इंडिया फिल्म जून, 2023 में रिलीज होगी। इस माइथोलॉजिकल ड्रामा की फैंस कृति और प्रभास की केमिस्ट्री देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  

    सारा अली खान, विक्की कौशल - अनटाइटल फिल्म

    सारा अली खान और विक्की कौशल जल्द ही लक्ष्मण उटेकर की मोस्ट अवेटेड अनटाइटल फिल्म में स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। उनकी इस फिल्म की शूटिंग एमपी के इंदौर में की गई है। हालांकि अभी निर्माताओं ने अपनी इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    प्रभास और श्रुति- सालार

    प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म सालार से बाहुबली अभिनेता प्रभास और श्रुति हासन के नजर आने वाली हैं। जानकारी के अनुसार, यह पैन इंडिया फिल्म गैंगस्टर ड्रामा पर आधारित होगी। प्रभास और श्रुति हासन अभिनीत यह फिल्म 28 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर- तू झूठी मैं मक्कार

    लव रंजन की अपकमिंग फिल्म तू झूठी मैं मक्कार से श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं। रोमांस-कॉमेडी ड्रामा फिल्म होली के मौके पर रिलीज होने वाली है।

    ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण- फाइटर

    सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म  फाइटर से दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन पहली बार पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। इस एक्शन ड्रामा फिल्म में ऋतिक भारतीय वायु सेना के पायलट की भूमिका में नजर आने वाले हैं तो अनिल कपूर वॉर स्टार के संरक्षक की जिम्मेदारी निभाते हुए दिखेंगे। उनकी ये फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी।    

    सारा अली खान और विक्रांत मैसी- गैसलाइट

    बॉलीवुड की सबसे चुलबुली अभिनेत्री सारा अली खान और विक्रांत मैसी पवन कृपलानी की फिल्म गैसलाइट में नजर आने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग गुजरात की कई खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया है। उनकी ये फिल्म जनवरी, 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है।  

    जैकलीन फर्नांडिस और विद्युत जामवाल- क्रैक

    फिल्मों में अपने एक्शन के लिए जाने जाने वाले अभिनेता विद्युत जामवाल और जैकलीन फर्नांडिस आदित्य दत्त की फिल्म कैक में नजर आने वाले हैं।

    यामी गौतम धर और प्रतीक गांधी- धूम धाम

    आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म धूम धाम से यामी गौतम और प्रतीक गांधी पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। यह फिल्म एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी से भी भरपूर होने वाली है।  

    शोभिता धुलिपाला और आदित्य रॉय कपूर- नाइट मैनेजर रीमेक

    जानकारी के अनुसार, शोभिता धुलिपाला और आदित्य रॉय कपूर कथित तौर पर नाइट मैनेजर के रीमेक में नजर आने वाले हैं। संदीप मोदी द्वारा निर्देशित हिंदी रूपांतरण साल की सबसे मच अवेटेड सीरीज में से एक है।    

    सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा- कुशी

    विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु पैन इंडिया फिल्म से पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा करने वाले हैं। मूल रूप से तेलुगु में बनी ये रोमांटिक, कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म 10 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।    

    सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन- युद्धरा

    रवि उदयावर के निर्देशन में बन रही फिल्म युद्धरा से सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन को पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा करने वाले हैं।    

    अलाया एफ और राजकुमार राव- 'श्री'

    हाल ही में अलाया एफ ने एक तस्वीर साझा कर श्री की शूटिंग शुरू कर की जानकारी दी थी। इस फिल्म में वो अभिनेता राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। जानकारी के अनुसार ये फिल्म एक नेत्रहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक है।  

    दिशा पटानी और सिद्धार्थ- योद्धा

    अपने हॉट एंड बोल्ड लुक के लिए जानी-जाने वाली अभिनेत्री दिशा पाटनी योद्धा में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा करने वाली हैं। इस फिल्म के लिए दिशा ने एमएमए की जबरदस्त ट्रेनिंग भी ली है।

    दिशा पटानी और सूर्या- सूर्या 42

    तमिल सुपरस्टार सूर्या की अगली फिल्म 'सूर्या 42' में उनके साथ दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। शिव द्वारा निर्देशित पीरियड ड्रामा फिल्म में सूर्या एक राजकुमार की भूमिका में नजर आने वाले हैं। हालांकि अभी दिशा के किरदार को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें: New Year 2023 के स्वागत के लिए तैयार हैं करीना कपूर खान, स्विट्जरलैंड से शेयर की तस्वीर