Tabu Birthday: 8 साल में बनी पहली फिल्म, 100 से ज्यादा हैं निकनेम, तब्बू की ये 10 बात शायद ही जानते होंगे आप!
Tabu Birthday Special हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री तब्बू 4 नवंबर 2023 को 52 साल की हो जाएंगी। तब्बू 10 साल की उम्र से एक्टिंग कर रही हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में चार दशक का समय हो गया। अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। उनकी लव लाइफ भी काफी चर्चा में रही। जानिए तब्बू से जुड़ी 10 अनकही बातें।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Happy Birthday Tabu: तब्बू हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं, जिन्होंने हर भूमिका को बड़ी शिद्दत से निभाया है। चाहे घरेलू महिला का किरदार हो या फिर पुलिसवाली का, तब्बू ने एक-एक किरदार में जान फूंक दी। पिछले 4 दशकों से इंडस्ट्री पर तहलका मचा रहीं तब्बू की प्रोफेशनल लाइफ के पन्ने तो हर कोई पढ़ चुका है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी हमेशा एक राज बनी रहती है।
4 नवंबर 2023 को अपना 52वां जन्मदिन मना रहीं तब्बू (Tabu) से जुड़े कुछ अनकहे किस्सों की कहानियां आज हम अपने आर्टिकल में पेश करने जा रहे हैं। इसमें हम आपको अभिनेत्री की वो 10 बातें बताने जा रहे हैं, जिनसे बहुत कम लोग रूबरू हैं।
1. तब्बू का असली नाम
1971 में जन्मीं तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। उनकी परवरिश हैदराबाद में हुई है। मां ने बतौर सिंगल मदर तब्बू की परवरिश की। जब तब्बू 3 साल की थीं, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। मां स्कूल में टीचर थीं। St. Anns High School में शुरुआती पढ़ाई करने के बाद तब्बू मुंबई में शिफ्ट हो गई थीं।
2. देव आनंद की फिल्म में कर चुकी हैं एक्टिंग
पर्दे पर अदायगी का जलवा बिखेरने वालीं तब्बू ने अपने करियर शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। मात्र 10 साल की उम्र में उन्होंने एक्टिंग शुरू कर दी थी। 1982 में आई 'बाजार' तब्बू की पहली फिल्म थी, जिसमें उन्होंने छोटा सा किरदार निभाया था। फिर वह देव आनंद की फिल्म 'हम नौजवान' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आईं।
तब्बू को मेन लीड के रूप में सबसे बड़ा ब्रेक तेलुगु फिल्म 'कूली नंबर 1' में मिला था, जिसमें अभिनेत्री ने साउथ एक्टर वेंकटेश के साथ स्क्रीन शेयर किया था।
3. बॉलीवुड डेब्यू में लगे 8 साल
साउथ फिल्म के बाद तब्बू को बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने का मौका मिला। साल 1987 में बोनी कपूर ने तब्बू को अपने छोटे भाई संजय कपूर के साथ फिल्म 'प्रेम' से लॉन्च करने का फैसला किया, लेकिन इस फिल्म को थिएटर्स में आते-आते 8 साल लग गए। इतने साल शूटिंग चलने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी।
4. 'प्रेम' से शुरू हुई तब्बू की प्रेम कहानी
फिल्म 'प्रेम' के सेट पर ही तब्बू को पहला प्यार मिला था। जी हां, वह को-स्टार संजय कपूर को डेट कर रही थीं। इसका खुलासा खुद अभिनेता ने किया था। TOI को दिए इंटरव्यू में संजय कपूर ने तब्बू संग रिश्ते पर कहा था,
मैं शुरू में तब्बू को डेट कर रहे थे, लेकिन शूटिंग के आखिरी पड़ाव तक हमारे बीच बातचीत बंद हो गई थी।
5. तब्बू के 100 नाम
क्या आप जानते हैं कि तब्बू यानी तबस्सुम के एक नहीं बल्कि 100 निकनेम हैं। अभिनेत्री के निकनेम बड़े मजेदार हैं। उन्हें Tabs, Tubs, Tubby, Tobler, Toblerone जैसे निकनेम से बुलाया जाता है। यहां तक कि Tobler और Toblerone नाम से उनके ईमेल आईडी भी हैं।
6. साउथ एक्टर संग 10 साल रिलेशन में रहीं तब्बू
जब भी फिल्मी दुनिया में अफेयर की चर्चा होगी, तब्बू और नागार्जुन (Nagarjuna) का नाम जरूर लिया जाएगा। कहा जाता है कि तब्बू और नागार्जुन ने करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। चूंकि, नागार्जुन पहले से ही शादीशुदा थे, इसलिए तब्बू ने उनके साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी।
तब्बू का नाम साजिद नाडियावाला से भी जोड़ा जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्या भारती के निधन के बाद तब्बू ने साजिद को सहारा दिया था, तभी उनके बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। हालांकि, उनका रिश्ता ज्यादा नहीं चला था।
यह भी पढ़ें- Tabu Birthday Special: जब शादीशुदा नागार्जुन को दिल दे बैठी थीं तब्बू, 10 साल तक किया डेट, इस कारण टूटा रिश्ता
7. कभी नहीं लगाया पिता का सरनेम
तब्बू ने कभी भी अपने पिता का सरनेम इस्तेमाल नहीं किया। एक इंटरव्यू में तब्बू ने कहा था-
मुझे कभी भी पिता का सरनेम इस्तेमाल करना जरूरी नहीं लगा। यह हमेशा से तबस्सुम फातिमा था, जो मिडिल नाम था, लेकिन स्कूल में इसे सरनेम के रूप में यूज किया गया। मेरे पास उनकी कोई याद नहीं है। मेरी बहन उनसे कभी-कभी मिला करती हैं।
8. शबाना आजमी से है गहरा कनेक्शन
तब्बू एक फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं। उनकी बड़ी बहन फराह नाज हिंदी सिनेमा का जाना-माना चेहरा हैं, जो 'बाप नंबरी बेटा दस नंबरी', 'बेगुनाह' और 'नसीब अपना अपना' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। तब्बू, शबाना आजमी की भतीजी हैं। वहीं, तन्वी आजमी, तब्बू के अंकल बाबा आजमी की पत्नी हैं।
9. सलमान खान संग विवाद में फंस चुकी हैं तब्बू
1998 में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान को-स्टार्स सलमान खान, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे और नीलम कोठारी के अलावा तब्बू पर भी जोधपुर जिले के कांकाणी गांव के बाहरी इलाके में दो काले हिरणों के शिकार का आरोप लगाया गया था। हालांकि, बाद में तब्बू को बरी कर दिया गया था।
10. रोने के लिए तब्बू को करनी पड़ती है मशक्कत
कई अभिनेत्रियां हैं, जो पर्दे पर असली आंसू बहाती हैं, लेकिन दो बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं तब्बू के साथ ऐसा नहीं है। एक बार अभिनेत्री ने बताया था कि कैमरे के सामने उनके असली आंसू नहीं निकल पाते हैं। वह ग्लिसरिन का इस्तेमाल करके ही रो पाती हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।