Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tabu Birthday Special: जब शादीशुदा नागार्जुन को दिल दे बैठी थीं तब्बू, 10 साल तक किया डेट, इस कारण टूटा रिश्ता

    Tabu Birthday Special तबस्सुम फातिमा हाश्मी उर्फ तब्बू आज पूरे 52 साल की हो चुकी हैं। एक्ट्रेस उन सितारों में से एक हैं जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं।

    By Aditi YadavEdited By: Updated: Fri, 04 Nov 2022 01:59 PM (IST)
    Hero Image
    Tabu Birthday Special, Tabu, Tabu And Nagarjuna,

     नई दिल्ली, जेएनएन। Tabu Birthday Special: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) आज पूरे 52 साल की हो चुकी हैं। एक्ट्रेस का जन्म 4 नवंबर 1971 में हैदराबाद के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। कम ही लोग हैं कि तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाश्मी है। तब्बू ने अपने शानदार अभिनय और खूबसूरती के दम पर लोगों को अपना दीवाना बनाया। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मी करियर के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। जन्मदिन के इस मौके पर आपको बताते हैं एक्ट्रेस से जुड़े अनसुने किस्से।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    14 साल की उम्र में की थी किरयर की शुरुआत

    तब्बू ने वैसे तो अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1980 में आई फिल्म 'बाजार' में एक छोटे से रोल के साथ की थी, लेकिन 14 साल की उम्र में ‘हम नौजवान’ में देवानंद की बेटी का किरदार निभाने के बाद तब्बू को इंडस्ट्री में पहचान मिली। वहीं 1995 में उन्होंने फिल्म  'प्रेम' साइन की। इस फिल्म में एक्टर संजय कपूर के साथ उनकी जोड़ी जमी थी। कहते हैं इस फिल्म को बनने में करीब 8 साल का समय लगा। इस वजह से उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'पहला पहला प्यार’ रिलीज हुई।

    शबाना आजमी की भतीजी और फराह नाज की बहन हैं तब्बू

    वह रिश्ते में शबाना आजमी की भतीजी लगती हैं। तब्बू (Tabu) की तरह उनकी बड़ी बहन फराह नाज बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने नसीब अपना अपना, यातीम, मरते दम तक और ईमानदार जैसी फिल्मों में काम किया है। फराह नाज ने साल 1996 में मशहूर एक्टर विंदू दारा सिंह के साथ शादी की थी मगर 2002 में दोनों ने तलाक ले लिया।

    इन सितारों से रहे अफेयर्स

    52 साल की उम्र में तब्बू  सिंगल है। हालांकि एक्ट्रेस का नाम यूं तो कई लोगों के साथ जुड़ चुका है, लेकिन उन्होंने कभी शादी नहीं की।  तब्बू के जीवन का पहला अफेयर अभिनेता संजय कपूर के साथ था। संजय के बाद एक्ट्रेस का नाम जाने माने निर्देशक साजिद नाडियाडवाला से भी जुड़ा था। ये रिश्ता भी कुछ ही दिनों तक चला और फिर दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।

    एक्टर नागार्जुन संग रहा 10 साल अफेयर

    वहीं साउथ एक्टर अक्किनेनी नागार्जुन से भी तब्बू के लव अफेयर की खबरें सामने आई थी। कहते दोनों ने 10 साल से भी ज्यादा एक दूसरे को डेट किया था। उन दिनों नागार्जुन पहले से ही शादीशुदा थे। हालांकि, दोनों ने इसके बारे में कभी खुलकर कुछ नहीं कहा। नागार्जुन के साथ रहने के दस साल से ज्यादा बिताने के बाद तब्बू को एहसास हुआ कि वह अपनी पत्नी को छोड़ने वाले नहीं है। तो फिर तब्बू ने खुद ही नागार्जुन से दूरी बना ली थी।

    यह भी पढे़ं- फराह खान ने तब्बू को दी खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई, 30 साल की दोस्ती पर लिखा स्पेशल नोट