Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hansika Motwani Wedding Anniversary: हंसिका की शादी को पूरा हुआ एक साल, राजस्थान के इस किले में लिए थे सात फेरे

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 03 Dec 2023 11:30 PM (IST)

    Wedding Anniversary of Hansika Motwani हंसिका मोटवानी कल यानी 4 दिसंबर 2023 को अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने वाली हैं। एक्ट्रेस बीते साल बिजनेसमैन सोहेल कथुरिया संग शादी के बंधन में बंधी थी। उनकी शादी बेहद ही रॉयल अंदाज में हुई थी। सिर्फ इतना ही नहीं हंसिका ने अपनी शादी को शो के जरिए डिज्नी+ हॉटस्टार पर भी दिखाया।

    Hero Image
    हंसिका मोटवानी की शादी की सालगिरह (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Wedding Anniversary of Hansika Motwani: हंसिका मोटवानी एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हंसिका 4 दिसंबर, 2022 को बिजनेसमैन सोहेल कथुरिया के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। अब कल यानी 4 दिसंबर, 2023 को एक्ट्रेस अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने वाली हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाही अंदाज में की थी शादी

    हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया की शादी को एक साल पूरा होने वाला है। दोनों ने जयपुर के मुंडोता फोर्ट में शाही अंदाज में शादी की थी। यह शादी काफी रॉयल अंदाज में हुई थी। इस शादी में इनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। इसके बाद हंसिका ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ रॉयल शादी की कई फोटोज भी शेयर की थीं। दुल्हन के रूप में हंसिका किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रहीं थी। एक्ट्रेस ने शादी में रेड कलर के भारी लहंगे के साथ स्टाइलिश ज्वेलरी को कैरी किया था।

    यह भी पढ़ें: Hansika Motwani Video: मेहंदी फंक्शन में हंसिका ने मंगेतर सोहेल संग जमकर किया डांस, लाल जोड़े में लगीं परी

    View this post on Instagram

    A post shared by Hansika Motwani (@ihansika)

    कौन हैं हंसिका मोटवानी के पति सोहेल कथुरिया

    हंसिका मोटवानी के पति सोहेल कथुरिया मुंबई के एक बिजनेसमैन हैं। दोनों बिजनेस पार्टनर्स भी हैं और साथ में ईवेंट मैनेजमेंट का काम करते हैं। इसके साथ ही सोहेल का टेक्सटाइल का बिजनेस भी है, जो 1985 से गारमेंट्स का एक्सपोर्ट करते आ रहे हैं। दोनों के बीच एक साथ काम करने के बाद नजदीकियां बढ़ी, प्यार हुआ और फिर इस कपल ने शादी कर ली। शादी से पहले पेरिस में दोनों ने सगाई की थी। सोहेल ने हंसिका को घुटनों पर बैठकर प्रपोज भी किया था।

    डिज्नी+ हॉटस्टार पर दिखाई गई शादी

    एक्ट्रेस ने यह खुलासा किया था कि उनकी शादी डिज्नी+ हॉटस्टार पर एक रियलिटी शो के जरिए दिखाई जाएगी। इससे जुड़ा एक वीडियो भी हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। एक्ट्रेस के शो का नाम 'हंसिका का लव शादी ड्रामा' था।

    यह भी पढ़ें: Hansika Motwani: शादी के बाद फिल्मों में काम नहीं करेंगी हंसिका मोटवानी? हनीमून को लेकर यह है प्लान