विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hansika Motwani: शादी के बाद फिल्मों में काम नहीं करेंगी हंसिका मोटवानी? हनीमून को लेकर यह है प्लान

By Karishma LalwaniEdited By:
Published: Mon, 05 Dec 2022 03:24 PM (GMT+05:30)

Hansika Motwani साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी अपनी जिंदगी के नए अध्याय की तरफ बढ़ चुकी हैं। 4 दिसंबर ...और पढ़ें

File Photo of Hansika Motwani and Sohail Kathuria
File Photo of Hansika Motwani and Sohail Kathuria

नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्मी दुनिया में अपनी एक्टिंग से धाक जमाने वाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने 4 दिसंबर को सोहेल कथुरिया के साथ शादी कर ली। अभिनेत्री की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं। लाल जोड़े में हंसिका किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं थीं। हंसिका ने शादी के हर फंक्शन के लिए सिंपल लेकिन रॉयल लुक को चुना था। अब क्योंकि 'देशामुद्रू' एक्ट्रेस मिस से मिसेज बन गईं हैं, ऐसे में उनके फैंस के मन में यह सवाल है कि क्या वह शादी के बाद काम करेंगी।

हंसिका की लाइफ में नए चैप्टर की शुरुआत

हंसिका मोटवानी की जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत हो चुकी है। उनकी जिंदगी में नए अध्याय का आगाज हो चुका है। उनकी शादी के बाद इस बात की चर्चा है कि क्या वह अपनी दुनिया में पहले की तरह एक्टिव रहेंगी या एक लंबा ब्रेक लेंगी।

(Photo Credit: South Indian International Movie Awards) 

फिल्मी दुनिया से लेंगी ब्रेक!

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हंसिका मोटवानी शादी के बाद फिल्मों में पहले की तरह ही एक्टिव रहेंगी। 6 दिसंबर को ही वह एक ब्रांड कैम्पेनियन की शूटिंग को पूरा करेंगी। सिर्फ यही नहीं बल्कि हंसिका के पास इसके बाद भी कई कामों की लिस्ट है।

View this post on Instagram

A post shared by 👑 👑 👑 HANSU IS MY WORLD 👑 👑 👑 (@hansika.officiaal)

हनीमून के लिए यह है प्लान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हंसिका की पाइप लाइन में पड़े सभी कामों को पूरा करने के बाद हनीमून के लिए रवाना होंगी। इसके साथ ही वह जनवरी से दोबारा फिल्मों की शूटिंग के लिए एक्टिव हो जाएंगी।

View this post on Instagram

A post shared by 👑 👑 👑 HANSU IS MY WORLD 👑 👑 👑 (@hansika.officiaal)

लैविश थे शादी के हर सेलिब्रेशन

हंसिका मोटवानी की शादी के सभी फंक्शन, चाहे हल्दी सेरेमनी हो या संगीत, धूमधाम और पूरी मौज-मस्ती के साथ पूरे किए गए थे। एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी की शुरुआत माता की चौकी से की, जो कि मुंबई में आयोजित की गई थी। इसके बाद शुरू हुए प्री-वेडिंग फंक्शन्स। हर फंक्शन किसी थीम पर आधारित थी। वहीं, बात अगर एक्ट्रेस के लुक की हो, तो उन्होंने सभी फंक्शन में अपने स्टाइल स्टेटमेंट को क्लासी रखा। एक्ट्रेस ने संगीत सेरेमनी में पिंक कलर का लहंगा पहना, तो हल्दी सेरेमनी में फ्लोरल करल का टू पीस पहना। सोहेल ने भी हंसिका के आउटफिट से मैचिंग शेरवानी पहनी। 

यह भी पढ़ें: Disney Plus Hotstar Release: इस हफ्ते खुलेंगे मलाइका अरोड़ा के कई राज, यह शो भी लेकर आए मनोरंजन का फुल पैकेज

यह भी पढ़ें: Hansika Motwani Wedding Inside Photo: सोहेल ने हंसिका मोटवानी की मांग में भरा सिंदूर, एक-दूजे के हुए दोनों