विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कंगना को एक्टिंग करते देखना सौभाग्य की बात', हंसल मेहता ने की 'क्वीन' एक्ट्रेस की तारीफ, कहा - मुझे उम्मीद है कि...

Published: Wed, 17 Apr 2024 06:28 PM (IST)

कंगना रनौत ने बॉलीवुड में अपने दम पर पहचान बनाई है। एक्ट्रेस ने कम उम्र में ही फिल्मों में काम ...और पढ़ें

हंसल मेहता और कंगना रनौत. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
हंसल मेहता और कंगना रनौत. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में तमाम ऐसे किस्से हुए हैं, जब फिल्म मेकिंग के दौरान एक्टर्स के डायरेक्टर्स या प्रोड्यूसर्स से झगड़े हुए हों। किसी सीन को करते वक्त या कम स्क्रीन टाइम मिलने की कम्प्लेन में इस तरह के झगड़े लगभग हर फिल्म सेट पर हुए ही हैं। ऐसा ही एक झगड़ा कंगना रनौत का हुआ का रहा है।

बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कही जाने वालीं कंगना रनौत अब चुनावी मैदान में भी अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं। वह हिमाचल प्रदेश की मंडी से लोकसभा की कैंडिडेट हैं। इधर एक्ट्रेस चुनाव लड़ने को लेकर ट्रेंड में हैं, उधर कभी उनके खिलाफ बात करने वाले अब उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ते नजर आ रहे हैं। 

कंगना के साथ बनाई थी 'सिमरन'

'स्कूप' डायरेक्टर हंसल मेहता (Hansal Mehta) ने कंगना के साथ साल 2017 में 'सिमरन' नाम की फिल्म बनाई थी। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। ऐसी चर्चा थी कि फिल्म मेकिंग के दौरान ही हंसल और कंगना के बीच इस मूवी की मेकिंग के तरीके को लेकर क्लैश था। अब इस बात का खुलासा खुद हंसल मेहता ने एक इंटरव्यू में किया है।

कंगना की एक्टिंग पर हंसल ने कही ये बात

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में हंसल मेहता ने कहा कि उस वक्त दोनों एक ही टॉपिक पर अलग तरह की फिल्म बनाना चाहते थे। इसलिए दोनों की सोच में फर्क था। हंसल ने कहा कि कंगना इंडस्ट्री की बेस्ट एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्हें स्क्रीन पर एक्टिंग करते देखना बहुत सौभाग्य की बात है।

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में भी काम कर रही हैं Deepika Padukone, 'सिंघम अगेन' की शूटिंग पर बेबी बंप के साथ नजर आईं एक्ट्रेस

'मेरी विशेज कंगना के साथ'

इसी इंटरव्यू में हंसल ने ये भी कहा कि उनकी विशेज कंगना के साथ है। उन्हें उम्मीद है कि वह जब भी एक्ट्रेस से मिलेंगे, तो पूरे सम्मान और प्यार से मिलेंगे। 

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की वो फिल्म, जिसे देखने के बाद ऑडियंस के सिर में हो गया था दर्द, क्लाइमैक्स देख चकरा गया था माथा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।