विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Throwback Thursday: 30 साल पहले आई अक्षय कुमार की वो फिल्म, जिसका क्लाइमैक्स देख घूम गया था दर्शकों का सिर

Published: Wed, 17 Apr 2024 05:22 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2024 01:33 PM (IST)

Akshay Kumar और लेट एक्ट्रेस श्रीदेवी 90 के दशक के वो स्टार रहे जिन्होंने एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी मूवीज से ...और पढ़ें

श्रीदेवी और अक्षय कुमार. फोटो क्रेडिट- जागरण
श्रीदेवी और अक्षय कुमार. फोटो क्रेडिट- जागरण

HighLights

  1. अक्षय कुमार और श्रीदेवी ने साथ में की थी एक फिल्म
  2. 10 साल बाद रिलीज हुई थी अक्षय-श्रीदेवी की अधूरी कहानी
  3. अक्षय के करियर की रही सबसे खराब फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में जब भी एक्शन फिल्मों की बात होती है, तो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का नाम जरूर आता है। 90 के दौर में सौगंध से उन्होंने एक्शन एक्टर के तौर पर करियर शुरू किया, मगर उसके बाद ड्रामा, रोमांस से लेकर कॉमेडी तक में अपना हुनर दिखाया। 

करियर की शुरुआत में अक्षय ने ज्यादातर उस दौर की उभरती नायिकाओं के साथ फिल्में की थीं, मगर कुछ स्थापित अभिनेत्रियों के साथ भी उन्हें स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला। नब्बे के दौर में सिनेमा पर राज कर रहीं श्रीदेवी भी अक्षय की हीरोइन बनीं। फिल्म थी- मेरी बीवी का जवाब नहीं।

अक्षय ने अपने करियर के शुरुआती दौर में श्रीदेवी के साथ काम तो कर लिया, मगर इस फिल्म का सफर आसान नहीं रहा। फिल्म बनकर तैयार हो गई, मगर रिलीज के लिए तरसती रही। थ्रोबैक थर्सडे (Throwback Thursday) में आज 'मेरी बीवी का जवाब नहीं' की कहानी। 

अक्षय के करियर की सबसे खराब फिल्म

अक्षय कुमार ने एक आउटसाइडर के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में करियर शुरू किया था। पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद 'अक्की' ने 1992 में रिलीज हुई 'खिलाड़ी' से अपने करियर को उड़ान दी थी। ये अक्षय कुमार की वो फिल्म रही, जिसने उन्हें हिट एक्टर का तमगा भी दिया और उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

नब्बे की शुरुआत में अक्षय एक के बाद एक फिल्में कर रहे थे। इन्हीं के बीच आई मेरी बीवी का जवाब नहीं। उस वक्त की टॉप एक्ट्रेसेज में शामिल श्रीदेवी के साथ उनकी ये फिल्म यादगार होनी चाहिए थी, मगर यह अक्षय की सबसे खराब फिल्मों में शामिल हुई।

10 साल बाद रिलीज हुई फिल्म

'मेरी बीवी का जवाब नहीं' में अक्षय ने श्रीदेवी (Sridevi) के साथ काम किया था। दोनों ने इसमें पति-पत्नी का रोल निभाया था। इसकी शूटिंग 1994 में हुई थी, लेकिन रिलीज 2004 में हो पाई। तब तक अक्षय अपने करियर में बहुत आगे बढ़ चुके थे और श्रीदेवी का करियर खत्म होने की कगार पर था।

लिहाजा, बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी कब आई और कब गई, किसी को पता भी नहीं चला। क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस तक के नेगेटिव रिव्यू इस फिल्म को मिले थे। मूवी को एसएम इकबाल, पंकज पराशर और जयदेव चक्रबर्ती ने मिलकर डायरेक्ट किया था। 2004 में मेकर्स ने इस फिल्म को उस वक्त रिलीज किया था, जब अक्षय को खाकी के लिए तारीफें मिल रही थीं।

बिना क्लाइमैक्स शूट हुई थी फिल्म

'मेरी बीवी का जवाब नहीं' टाइटल की तरह इसके मेकर्स का भी कोई जवाब नहीं, जिन्होंने फिल्म को बिना किसी ठोस क्लाइमैक्स के रिलीज भी कर दिया था। अक्षय ने इस बात का खुलासा 'कॉफी विद करण' शो में किया था। उन्होंने बताया था फिल्म बिना क्लाइमैक्स के इसलिए शूट हुई थी, क्योंकि उन्होंने शूटिंग पूरी नहीं की थी।

अक्षय कुमार ने कहा, ''फिल्म में मैं और श्रीदेवी हाथ पकड़ते हैं और हम कहते हैं कि हम बदला लेंगे, लेकिन हमने शूटिंग ही नहीं की। जब आप फिल्म देखेंगे तो स्क्रीन पर लिखा हुआ आता है- ...और फिर उन दोनों ने मिलकर बदला लिया और फिल्म खत्म हो जाती है।''

बॉक्स ऑफिस पर कर पाई थी बस इतनी कमाई

बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, अक्षय कुमार और श्रीदेवी की फिल्म 'मेरी बीवी का जवाब नहीं' को बनाने में 2.25 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। ये फिल्म इतनी बुरी तरह फ्लॉप हुई कि एक करोड़ भी न कमा सकी। मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन सिर्फ 39 लाख रुपये रहा।

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar: बॉलीवुड में 'फ्लॉप' होने के बाद टॉलीवुड चले खिलाड़ी कुमार, पहली तेलुगु फिल्म की शूटिंग हुई शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।