Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Guardians of the Galaxy Vol 3 OTT Release: इस तारीख को खत्म होगा इंतजार, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ रही फिल्म

    By Jagran NewsEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 18 Jul 2023 08:29 PM (IST)

    Guardians of the Galaxy Vol 3 OTT Release Date फिल्म ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी के तीसरे पार्ट ने थिएटर्स में रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ ...और पढ़ें

    Hero Image
    Guardians of the galaxy vol 3 will stream on hotstar. Photo-Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। दुनिया मार्वल की फिल्मों की दीवानी है। मार्वल फैन्स के लिए फिर एक खुशखबरी है। फिल्म ‘गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी' का तीसरा पार्ट अगले महीने (अगस्त) की 2 तारीख से ओटीटी पर स्ट्रीम होगा। यह जानकारी मार्वल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इंग्लिश, हिंदी और तमिल समेत कई भाषाओं में स्ट्रीम किया जाएगा। यह फिल्म सिनेमाघरों में इसी साल 5 मई को रिलीज हुई थी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फैन्स के लिए फिल्म में क्या कुछ खास है?

    फिल्म का दूसरा पार्ट 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी हॉलिडे स्पेशल' बीते साल ही रिलीज हुआ था। इसमें दिखाया गया कि कैसे क्विल की टीम क्रिसमस को एन्जॉय करने के लिए उसके पसंदीदा सिंगर को धरती से किडनैप कर लेती है। इस फिल्म में पिछले पार्ट से आगे की कहानी दिखाई जाएगी। एक्शन और सस्पेंस से भरी इस फिल्म में क्विल अपनी टीम को छोड़कर धरती पर चला जाता है।

    क्विल की सूट बहन मेंडिस भी गैलेक्सी छोड़ देती है। इसके बाद गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी में नया हीरो आता है। फिल्म में क्विल की मरी हुई गर्लफ्रेंड और नेबुला की बहन गमोरा को भी दिखाया गया है। दो घंटे 29 मिनट की इस फिल्म में आपको भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। साथ ही कई पुराने राज खुलकर आएंगे, जो आपको हैरान कर देंगे। 

    फिल्म में क्रिस प्रैट से लेकर विन डीजल तक

    फिल्म 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' में क्रिस प्रैट, ज़ो सलदाना, ब्रैडली कूपर, डेव बॉतिस्ता और विन डीजल जैसे बड़े कलाकार अहम रोल्स में नजर आएंगे। फिल्म का लेखन और निर्देशन जेम्स गन ने किया है। जेम्‍स गन की इस सुपरहीरो ट्रिलॉजी की पहली फिल्‍म साल 2014 में रिलीज हुई थी। जबकि इसका दूसरा पार्ट 2017 में आया था। 

    बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही कमाई?

    यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट साबित हुई। फिल्म का निर्माण 250 मिलियन डॉलर में हुआ था। इसे दर्शकों का शानदार रिस्पांस मिला। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 843 मिलियन डॉलर की कमाई की। यह इस साल की तीसरी सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म है। कमाई के मामले में पहले नंबर पर 'द सुपर मारियो ब्रोस' है। 

    सलमान भी हैं इस फिल्म के फैन

    इंडिया में इस फिल्म का क्रेज केवल आम ऑडिएंस में ही नहीं था, बल्कि सुपरस्टार्स में भी था। फिल्म के रिलीज होने से पहले बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने इसका प्रमोशन वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था।

    इस वीडियो में सलमान ग्रूट का एक वीडियो देख रहे होते हैं। फिर वे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाते हैं, जहां वह एक सवाल का जवाब 'मैं सलमान खान हूं' कहकर देते हैं। तभी उनसे सवाल किया जाता है कि वे शादी कब कर रहे हैं। सलमान इस सवाल का जवाब बिना दिए निकल जाते हैं, तभी उनकी टी-शर्ट पर ग्रूट की प्रिंटेड तस्वीर दिखती है।