विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan Official Notice: सलमान खान की टीम ने लोगों को किया आगाह, कास्टिंग कॉल को लेकर दिया ये बयान

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Mon, 17 Jul 2023 02:44 PM (IST)

Salman Khan Official Notice बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से ...और पढ़ें

Salman Khan Official Notice on Falsely Using His Production House Name for Casting Actor Team Will Take Legal Action/Instagram
Salman Khan Official Notice on Falsely Using His Production House Name for Casting Actor Team Will Take Legal Action/Instagram

HighLights

  1. सलमान खान की टीम ने जारी किया नोटिस
  2. उनका नाम लेकर लोगों को कास्टिंग कॉल करने वालों के खिलाफ लेंगे लीगल एक्शन
  3. सलमान खान फिल्म्स ने फैंस को किया आगाह

नई दिल्ली, जेएनएन।Salman Khan Official Notice: मायानगरी मुंबई में एक्टर बनने का ख्वाब लेकर आए लोगों को कई बार ठगी का शिकार होना पड़ता है। कुछ लोग कभी खुद को सलमान खान की टीम का कास्टिंग मेंबर, तो कभी करण जौहर के टीम का कास्टिंग वाला बताते हुए उनसे पैसे ठगते हैं।

कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री डोनल बिष्ट को एक फेक मेल आया था, जिसमें करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस का नाम लिखा था। अब हाल ही में सलमान खान फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बयान जारी करते हुए फैंस को आगाह किया है।

सलमान खान फिल्म्स ने कास्टिंग को लेकर जारी किया बयान

सलमान खान का खुद का 'सलमान खान फिल्म्स' के नाम से प्रोडक्शन हाउस है, जिसमें उन्होंने हीरो और किसी का भाई किसी की जान जैसी फिल्मों का निर्माण किया। सलमान खान फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोटिस जारी करते हुए लिखा, "ये बात हम क्लियर करता चाहते हैं कि फिलहाल न तो खुद सलमान और न ही सलमान खान फिल्म्स कोई भी कास्टिंग कर रही है।

हमने भविष्य में बनने वाली किसी भी कास्टिंग एजेंट को हायर नहीं किया है। अगर आपको इससे जुड़ा कोई भी मेल या मैसेज आए, तो उस पर विश्वास नहीं कीजियेगा। अगर कहीं भी मिस्टर खान या SKF फिल्म्स का गलत तरह से नाम का इस्तेमाल किया जाएगा, तो उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा"।

साल 2020 में भी उड़ चुकी है कास्टिंग को लेकर अफवाह

आपको बता दें कि इससे पहले साल 2020 में भी ये अफवाह उड़ी थी कि सलमान खान अपनी आगामी फिल्म के लिए कास्टिंग कर रहे और उन्होंने एक एजेंट रखा है। हालांकि, उस समय सलमान खान ने सभी खबरों को गलत बताते हुए आगाह किया था। सलमान खान के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो इन दिनों वह बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की शूटिंग में व्यस्त है।

किसी का भाई किसी की जान के बाद अब वह एक बार फिर टाइगर 3 में रॉ एजेंट के किरदार में नजर आएंगे। यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी फिर से फैंस को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी।