Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gehna Vasisht ने फैजान अंसारी संग निकाह की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोली- मैं उसे जानती ही नहीं

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 25 Jun 2023 05:19 PM (IST)

    Gehana Vasisth इसी महीने की 11 जून को गहना वशिष्ठ और फैजान अंसारी की निकाह की खबर सामने आई थी। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरे भी लीक हुई थी। वहीं अब करीब 14 दिन बाद एक्ट्रेस ने अपने इस निकाह को कुबूल करने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी कभी किसी के साथ शादी नहीं हुई है।

    Hero Image
    faizan ansari, Gehna Vasisht Photo Credit Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Gehana Vasisth: गंदी बात एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ  (Gehana Vasisth) एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में गहना वशिष्ठ और फैजान अंसारी की निकाह की खबर सामने आई थी। सोशल मीडिया पर उनकी वेडिंग तस्वीरे भी लीक हुई थी। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने इस निकाह को कुबूल करने से मना कर दिया है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या गहना ने कभी शादी की ही नहीं ?

    गहना ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो और एक फोटो शेयर की है, जिसमे उन्होंने बताया है कि उनकी और  फैजान अंसारी की शादी नकली थी। गहना वशिष्ठ ने कभी शादी की ही नहीं। खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया, 'मैं गहना वशिष्ठ यह स्पष्ट कर दूं कि मेरी कभी किसी के साथ शादी नहीं हुई है। ये सिर्फ एक वेब सीरीज शूट था। इसके अलावा कुछ भी नहीं। मैं यह भी स्पष्ट कर दूं कि मैं फैजान को बहुत ज्यादा जानती ही नहीं हूं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Er Gehana Vasisth (@gehana_vasisth)

    फैजान का पूरा नाम भी नहीं जानतीं गहना

    आगे एक्ट्रेस ने बताया, 'फैजान के साथ शूट के लिए वो मेरी दूसरी मुलाकात थी और अपनी बर्थडे पार्टी में हम तीसरी बार मिले थे। सच बताऊं तो मुझे उनका पूरा नाम तक नहीं पता है। वो कहां से ताल्लुक रखते हैं और बाकी सब चीजें।

    View this post on Instagram

    A post shared by Er Gehana Vasisth (@gehana_vasisth)

    एक्ट्रेस ने कर दिया अपने ब्वॉयफ्रेंड का खुलासा

    इस दौरान गहना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में भी बात की और नाम भी रिवील किया, 'सदियों से मेरा एक ब्वॉयफ्रेंड है और उसका नाम है-राम। ऐसे में किसी और के साथ शादी करने का सवाल ही नहीं है। खासकर ऐसे शख्स के साथ जिसे मैं जानती तक नहीं.' गहना की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स इसे उनका पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं।  

    फैजान अंसारी संग वायरल हुई थी ये तस्वीरे

    11 जून को गहना वशिष्ठ और फैजान अंसारी की शादी की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इन तस्वीरों मे दोनों दूल्हा-दुल्हन की तरह सजे नजर आ रहे हैं। बता दें कि गहना वशिष्ठ का नाम राज कुंद्रा के अश्लील कंटेंट बनाने वाले मामले में सामने आया था। वह इस वक्त पर बेल पर हैं। फैजान अंसारी की बात करें, तो वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्टर हैं। फैजान को हाल ही में अमेजन मिनी टीवी के रियलिटी शो 'डेट बाजी' में देखा गया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)