विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने कबूला इस्लाम, गुपचुप किया निकाह, राज कुंद्रा केस में आया था नाम

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sun, 11 Jun 2023 09:55 AM (IST)

Gehana Vasisth एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने अपने ब्वॉयफ्रेंड फैजान अंसारी से निकाह कर लिया है। यह दोनों पिछले काफी समय ...और पढ़ें

File Photo of Gehana Vasisth and Faizan Ansari. Photo Credit: Gehana Vsisth Instagram and Instant Bollywood
File Photo of Gehana Vasisth and Faizan Ansari. Photo Credit: Gehana Vsisth Instagram and Instant Bollywood

HighLights

  1. 'गंदी बात' फेम गहना वशिष्ठ ने गुपचुप रचाई शादी
  2. एक्ट्रेस के निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई वायरल
  3. गहना वशिष्ठ का नाम राज कुंद्रा केस में सामने आया था

नई दिल्ली, जेएनएन। 'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा बन गई हैं। हालांकि, उनके लाइमलाइट में आने का कारण कोई अपकमिंग प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी है। गहना वशिष्ठ ने फैजान अंसारी से शादी कर ली है। उनकी वेडिंग पिक्चर्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

गहना ने कबूला इस्लाम!

गहना वशिष्ठ काफी समय से फैजान अंसारी के साथ रिलेशन में थीं। अब उन्होंने निकाह कर अपनी रिलेशन को एक कदम आगे लेकर गए हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपनी शादी की बात को ऑफिशियल नहीं किया है, मगर सोशल मीडिया पर इनकी वेडिंग पिक्चर्स सामने आने लगी हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो गहना ने इस्लामिक रीति-रिवाज से फैजान से शादी की है। बता दें कि गहना वशिष्ठ का नाम राज कुंद्रा के अश्लील कंटेंट बनाने वाले मामले में सामने आया था। वह इस वक्त पर बेल पर हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

कौन है गहना का पति?

एक्ट्रेस गहना के पति फैजान अंसारी की बात करें, तो वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्टर हैं। फैजान को हाल ही में अमेजन मिनी टीवी के रियलिटी शो 'डेटबाजी' में देखा गया था।

जेल जा चुकी हैं गहना

गहना वशिष्ठ को शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) के अश्लील कंटेंट वाली फिल्मों को शूट करने और प्रसारित करने के मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने राज कुंद्रा का समर्थन किया था। गहना ने राज कुंद्रा के एप के लिए बनाई गई तीन फिल्मों में काम किया। 'गंदी बात' एक्ट्रेस ने कहा था कि कामुक कंटेंट अश्लील फिल्मों से अलग था।

बता दें कि गहना का असली नाम वंदना तिवारी है। उन्हें पॉर्न रैकेट केस में 2021 में गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन पर तीन अन्य पुरुषों के साथ मिलकर गैंगरेप के भी आरोप हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे जबरन पॉर्न फिल्म शूट करने को लेकर मजबूर किया गया, जिसकी निर्देशक गहना वशिष्ठ थीं। बाद ेमं सफाई देते हुए गहना ने कहा था कि बोल्ड और इरॉटिक फिल्मों को पॉर्न नहीं कहा जा सकता।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।