Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ‘कमजोर को करते हैं परेशान’ Ranveer Allahbadia की सपोर्ट में आए Gaurav Taneja, सुंदर पिचाई को ठहराया जिम्मेदार

    यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) का नाम इन दिनों विवादों के कारण चर्चा में बना हुआ है। इंडियाज गॉट लेटेंट शो में कंटेस्टेंट से अभद्र सवाल पूछने के मामले में रणवीर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने के बाद उनके खिलाफ अलग-अलग शहर में FIR की गई। इस बीच गौरव तनेजा का बयान चर्चा में आ गया है जो उन्होंने रणवीर के समर्थन में दिया है।

    By Sahil Ohlyan Edited By: Sahil Ohlyan Updated: Mon, 17 Feb 2025 09:38 PM (IST)
    Hero Image
    गौरव तनेजा ने रणवीर इलाहाबादिया का किया बचाव (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) पॉडकास्ट के लिए चर्चा में रहते थे, लेकिन इन दिनों उनका नाम विवाद के कारण सुर्खियों का हिस्सा है। समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में यूट्यूबर ने एक ऐसी टिप्पणी कर दी कि सोशल मीडिया पर हर किसी ने उसके ऊपर नाराजगी जताई। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने माफी मांगी, लेकिन उसका कोई खास फर्क पड़ा नहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रणवीर के विवादित बयान के मामले में कुछ लोगों का कहना है कि इस मामले को बेवजह बड़ा बनाया जा रहा है। इस कंट्रोवर्सी पर अब गौरव तनेजा का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने बीयर बाइसेप्स के नाम से मशहूर यूट्यूबर का बचाव करते हुए अपने विचार वीडियो के जरिए शेयर किए है। 

    गौरव तनेजा ने कंट्रोवर्सी पर किया रिएक्ट

    गौरव ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की। इसमें उन्होंने कहा, 'जब यह बीयर बाइसेप्स विवाद शुरू हुआ था, तो मुझे महसूस हुआ कि देश के युवा काफी समझदार हैं और वे अपनी संस्कृति के लिए लड़ने की ताकत रखते हैं, जो बिल्कुल सही बात है। इंडियाज गॉट लेटेंट में कई गलत बातें कही गई थीं, जिन्हें कहने से बचना चाहिए था। इसके बाद अब जो इस मामले में हो रहा है, वह बिल्कुल भी सही नहीं है।'

    ये भी पढ़ें- 'सूरज टॉप पर होता है तो लोगों की जलती है', Samay Raina को टारगेट करने वालों को Munawar Faruqui की चुनौती?

    View this post on Instagram

    A post shared by Gaurav Taneja (Flying Beast) (@taneja.gaurav)

    उन्होंने शो में शामिल सभी लोगों को समन भेजने पर भी सवाल खड़े किए हैं। गौरव का कहना है कि जब यूट्यूब पर खराब भाषा के वीडियो अपलोड किए जाते हैं, तो एल्गोरिद्म उसे क्यों नहीं पकड़ता है? इसके लिए आप सुंदर पिचाई को क्यों नहीं बुला रहे? क्योंकि आप उन्हें बुला नहीं सकते। आप सिर्फ हर एक उस इंसान को परेशान कर सकते हैं जो कमजोर है।' गौरव ने अपनी वीडियो में इस बात का भी जिक्र किया कि सजा अपराध के अनुसार दी जानी चाहिए। इस मामले में कानून का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।

    Photo Credit- Instagram

    विवाद की शुरुआत कैसे हुई?

    रणवीर इलाहाबादिया से जुड़ा विवाद की शुरुआत हुई, जब वह जज के तौर पर इंडियाज गॉट लेटेंट में पहुंचे। उनके साथ समय रैना, आशीष चंचलानी, अपूर्व मुखीजा और अन्य भी मौजूद थे। उन्होंने एक कंटेस्टेंट से माता-पिता से जुड़ा सवाल किया, जो फूहड़ता की हदों को पार करने वाला था। विवाद बढ़ने के बाद इस वीडियो को हटा दिया गया, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी क्लिप पहले ही वायरल हो चुकी थी। यही कारण है कि रणवीर के खिलाफ मुंबई और असम समेत कई जगह पर FIR दर्ज की गई।

    ये भी पढ़ें- 'अगर Honey Singh की तरह करता तो बच जाता', Gaurav Kapoor ने Ranveer Allahbadia को बताई उनकी सबसे बड़ी गलती