Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gagan Arora: कम उम्र में चुपचाप शादी की तो लोगों ने किया ट्रोल, कहा- अभी और लोगों को डेट कर लेते

    Updated: Thu, 01 May 2025 07:07 PM (IST)

    द फेम गेम के अभिनेता गगन अरोड़ा ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड मुदिता से साल 2022 में शादी कर ली थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें एक महीने बाद शेयर की थीं। गगन और मुदिता ने 12 साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर शआदी कर ली। हालांकि उनकी इस शादी से फैंस को काफी शॉक लग गया।

    Hero Image
    गगन अरोड़ा ने कम उम्र में की थी शादी (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर अभिनेता गगन अरोड़ा को TVF सीरीज कॉलेज रोमांस (College Romance) में देखा गया। उन्होंने इसी सीरीज से अपनी शुरुआत की थी। साल 2022 में गगन ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड मुदिता से शादी कर ली थी। इस खबर ने उनके कई फैंस को शॉक में ला दिया। एक्टर ने बहुत कम उम्र में शादी कर ली थी और हाल ही में उन्होंने इस बारे में बात की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोगों ने गगन को किया ट्रोल?

    दरअसल गगन ने बहुत कम उम्र में शादी कर ली थी जिसकी वजह से उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा था। हाल ही में उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे जल्दी शादी करने के फैसले पर सवाल उठाए गए।

    यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill ने खरीदी डेढ़ करोड़ से ज्यादा कीमत वाली लग्जरी कार, सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस ने दिया ये सुझाव

    12 साल तक एक दूसरे को किया डेट

    डिजिटल कमेंट्री से बातचीत में गगन ने बताया कि उन्होंने उस लड़की से शादी की जिसे वो 12 साल से डेट कर रहे थे। एक्टर ने कहा कि चाहे य बात कितनी भी फिल्मी लगे लेकिन जब मैंने पहली बार अपनी पत्नी को देखा था तभी मन में ठान लिया था कि इसी से शादी करूंगा।

    प्यार के बारे में क्या राय रखते हैं गगन?

    मुदिता को देखा तो मुझे यकीन हो गया कि वही मेरी जीवनसाथी बनेगी। गगन ने कहा कि लोग सवाल पूछने लगे कि तू एक्टर है इतनी जल्दी शादी क्यों कर ली? पहले और लड़कियों को डेट करता। गगन ने कहा कि उन्हें ये सब चीजें मजेदार नहीं लगती। लोग नहीं समझते कि किसी एक इंसान से प्यार करना और साथ में ग्रोथ देखना कितना खास होता है।

    साल 2022 में गगन ने की थी शादी

    गगन ने खुद को ओल्ड स्कूल ब्वॉय बताया। एक्टर ने कहा कि प्यार में होना और इसमें आगे बढ़ना ही असली मजा है। एक्टर ने अपने और मुदिता के रिश्ते को साफ सुथरा और मजेदार बताया। बता दें कि गगन और मुदिता ने साल 2022 के मार्च में शादी की थी। शादी के एक महीने बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने इसका एलान किया था।

    यह भी पढ़ें: Ajaz Khan की पत्नी छह महीने बाद हुईं जेल से रिहा, ड्रग्स से जुड़े केस में फंसी थीं Fallon Guliwala