Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Box Office पर अजय देवगन का सचमुच 'टोटल धमाल', 150 करोड़ का पड़ाव पार

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 19 Mar 2019 07:02 AM (IST)

    टोटल धमाल ने 50 करोड़ का पड़ाव ओपनिंग वीकेंड में ही पार कर लिया था जबकि 75 करोड़ जमा करने में 5 दिन लगे। धमाल सीरीज़ की इस तीसरी फ़िल्म ने 9 दिनों में 106.32 करोड़ का कलेक्शन किया।

    Box Office पर अजय देवगन का सचमुच 'टोटल धमाल', 150 करोड़ का पड़ाव पार

    मुंबई। अजय देवगन की फ़िल्म 'टोटल धमाल' ने बॉक्स ऑफ़िस पर वाकई धमाल मचा दिया है। फ़िल्म ने चौथे वीकेंड में 150 करोड़ का शानदार पड़ाव पार कर लिया है। 

    ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15-17 मार्च के चौथे वीकेंड में फ़िल्म ने 5.05 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद 24 दिनों में इसका नेट कलेक्शन 150.76 करोड़ हो गया है। फ़िल्म चौथे शुक्रवार को ₹95 लाख, शनिवार को ₹1.60 करोड़ और रविवार को ₹2.50 करोड़ जमा किये हैं। टोटल धमाल ने पहले हफ़्ते में ₹94.55 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे हफ़्ते में इसे ₹38.05 करोड़ मिले थे। वहीं तीसरे हफ़्ते में फ़िल्म ने ₹13.11 करोड़ जमा किये।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग़ौरतलब है कि टोटल धमाल ने 50 करोड़ का पड़ाव ओपनिंग वीकेंड में ही पार कर लिया था, जबकि 75 करोड़ जमा करने में 5 दिन लगे। धमाल सीरीज़ की इस तीसरी फ़िल्म ने 9 दिनों में 106.32 करोड़ का कलेक्शन कर लिया और 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली। टोटल धमाल 100 करोड़ क्लब में अजय देवगन की नौवीं फ़िल्म।

    यह भी पढ़ें: अमिताभ-तापसी की बदला ने मचाया बवाल, दो दिनों में मिले इतने करोड़

    संयोग देखिए कि फ़िल्म को 100 करोड़ तक पहुंचने में दिन भी 9 ही लगे। बॉक्स ऑफ़िस पर अजय देवगन ने लगातार तीसरी बार सैकड़ा जड़ा। इससे पहले रेड और गोलमाल अगेन 100 करोड़ क्लब में जा चुकी हैं। 100 करोड़ के पड़ाव को पार करने वाली अजय की सबसे तेज़ फ़िल्म गोलमाल अगेन है, जिसने 4 दिन लिये थे, जबकि सबसे सुस्त फ़िल्म बोल बच्चन है, जिसे 100 करोड़ के पड़ाव को पार करने में 45 दिन लगे थे।  

    यह भी पढ़ें: शनिवार को लुका छिपी के कलेक्शंस में आया उछाल, अब इतनी हो गयी कमाई

    1. गोलमाल अगेन- 4 दिन- 205.72 करोड़
    2. सिंघम रिटर्न्स- 5 दिन- 141 करोड़
    3. टोटल धमाल- 9 दिन- 100 करोड़
    4. सन ऑफ़ सरदार- 16 दिन- 105.03 करोड़
    5. गोलमाल3- 17 दिन- 107 करोड़
    6. रेड- 22 दिन- 101.54 करोड़
    7. शिवाय- 31 दिन- 100.35 करोड़
    8. सिंघम- 37 दिन- 100 करोड़
    9. बोल बच्चन- 45 दिन- 102 करोड़

    इंद्र कुमार निर्देशित टोटल धमाल 22 फरवरी को रिलीज़ हुई थी। टोटल धमाल ने 16.50 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन किया था, जो इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है। 2019 की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड रणवीर सिंह की गली बॉय के नाम है, जिसने 19.40 करोड़ पहले दिन जमा किय थे। दूसरे दिन फ़िल्म को 20.40 करोड़ मिले, जबकि तीसरे दिन यानि रविवार को तो कमाल ही हो गया, धमाल ने 25.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था, जिसे मिलाकर ओपनिंग वीकेंड में टोटल धमाल ने 65.30 करोड़ इकट्ठा कर लिये। 

    टोटल धमाल एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फ्रेंचाइजी है। रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफ़री फ़िल्म का शुरू से हिस्सा रहे हैं, जबकि अजय देवगन, अनल कपूर, माधुरी दीक्षित, बमन ईरानी, पितोबाश और जॉनी लीवर तीसरी किस्त में जोड़े गये हैं। फ़िल्म को लेकर बॉक्स ऑफ़िस पर भले ही जोश हो, मगर क्रिटिक्स की फ़िल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। अधिकतर ने इसे सीरीज़ की सबसे कमज़ोर फ़िल्म बताया है।