Move to Jagran APP

Box Office: शनिवार को 'लुका छुपी' के कलेक्शंस में आया उछाल, अब इतने करोड़ हो गयी कमाई!

दूसरे हफ़्ते में बॉक्स ऑफ़िस पर Luka Chuppi का मुक़ाबला अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फ़िल्म बदला और हॉलीवुड फ़िल्म कैप्टन मार्वल से है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 11:03 AM (IST)Updated: Mon, 11 Mar 2019 07:14 AM (IST)
Box Office: शनिवार को 'लुका छुपी' के कलेक्शंस में आया उछाल, अब इतने करोड़ हो गयी कमाई!
Box Office: शनिवार को 'लुका छुपी' के कलेक्शंस में आया उछाल, अब इतने करोड़ हो गयी कमाई!

मुंबई। कार्तिक आर्यन और कृति सनोन की रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म 'लुका छुपी' दूसरे हफ़्ते में सफलतापूर्वक  चल रही है। दूसरे शनिवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में ज़ोरदार उछाल आया और 9 दिनों में फ़िल्म ने 60 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है। जानकार मानते हैं कि इस रफ़्तार से फ़िल्म चलती रही तो दूसरे हफ़्ते बाद 75 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी। 

loksabha election banner

8 मार्च शुक्रवार को लुका छुपी ने दूसरे हफ़्ते में प्रवेश लिया। फ़िल्म ने 3.15 करोड़ बॉक्स ऑफ़िस पर जमा किये। ग़ौरतलब है कि दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म का मुक़ाबला अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फ़िल्म बदला और हॉलीवुड फ़िल्म कैप्टन मार्वल से था। इसके बावजूद फ़िल्म ने 3 करोड़ से अधिक जमा किये, जो इसकी मज़बूत पकड़ का संकेत है। दूसरे शनिवार यानि 9 मार्च को लुका छुपी ने 5.20 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ फ़िल्म का 9 दिनों का कलेक्शन 62.05 करोड़ हो गया है।

पहले हफ़्ते में इतनी हुई कमाई

इससे पहले फ़िल्म ने गुरुवार को 4.03 करोड़ के कलेक्शन के साथ एक हफ़्ता पूरा किया 53.70 करोड़ का कलेक्शन किया था। कार्तिक का सबसे बड़ा फ़र्स्ट वीक कलेक्शन है। 2018 में आयी सोनू के टीटू की स्वीटी ने 45.94 करोड़ पहले हफ़्ते में कमाये थे, जबकि 2015 की प्यार का पंचनामा ने 39.25 करोड़ का कारोबार पहले हफ़्ते में किया था। 

ट्रेड जानकार मानते हैं कि लुका छुपी बॉक्स ऑफ़िस सक्सेस है, क्योंकि फ़िल्म अपनी लागत वसूल कर चुकी है। अब लुका छुपी के 100 करोड़ क्लब में शामिल होने का इंतज़ार है। अगर ऐसा होता है तो फ़िल्म बॉलीवुड में कार्तिक आर्यन की स्थिति मज़बूत करेगी। सोनू के टीटू की स्वीटी के बाद उनकी यह बैक-टू-बैक दूसरी 100 करोड़ की फ़िल्म होगी। हालांकि फ़िल्म का भविष्य काफ़ी हद तक इस हफ़्ते में साफ़ हो जाएगा। इस शुक्रवार को अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की बदला और हॉलीवुड फ़िल्म कैप्टन मारवल रिलीज़ हुई हैं, जो लुका छुपी के लिए बड़ी चुनौती बनेंगी। उधर, अजय देवगन की टोटल धमाल भी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। 

सोमवार को आम तौर पर कलेक्शंस गिरते हैं, मगर देश के अधिकांश हिस्सों में महाशिवरात्रि की छुट्टी रहने की वजह से लुका छुपी को कलेक्शन मज़बूत करने के लिए ओपनिंग वीकेंड के बाद एक दिन और मिल गया। पहले सोमवार को लुका छुपी ने 7.90 करोड़ की कमाई कर ली। मंगलवार वर्किंग डे होने के बावजूद फ़िल्म ने 5.04 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि बुधवार को फ़िल्म ने 4.60 करोड़ जमा किये थे। 

डेब्यूटेंट लक्ष्मण उतेकर निर्देशित लुका छुपी में फैमिली ड्रामा है, जिसमें लिव-इन रिलेशनशिप के पहलू को ह्यूमर के साथ दिखाया गया है। फ़िल्म में कार्तिक और कृति के साथ पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, विनय पाठक, अतुल श्रीवास्तव और अल्का अमीन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म को दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया है, जिनकी पिछली फ़िल्म स्त्री ने बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाबी की नई दास्तां लिखी थी।

कार्तिक की सबसे बड़ी ओपनिंग

लुका छुपी देश में 2100 और ओवरसीज़ में 407 स्क्रींस पर एक मार्च को रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म ने ₹8.01 करोड़ की कमाई पहले दिन की थी। रिलीज़ से पहले जानकार मान रहे थे कि इस मंझले बजट की फ़िल्म को 5-6 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन मिल सकता है, मगर कार्तिक के नये-नये स्टारडम ने पूर्वानुमानों को ग़लत साबित कर दिया। अगर कार्तिक के अब तक के करियर को देखें तो यह उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग है।

  • कार्तिक ने 2011 की फ़िल्म प्यार का पंचनामा से डेब्यू किया था। लव रंजन निर्देशित इस रॉम कॉम ने सिर्फ़ ₹92 लाख का कलेक्शन पहले दिन किया था।
  • 2013 में आयी आकाश वाणी को सिर्फ़ ₹35 लाख की ओपनिंग मिली, जबकि 2014 में रिलीज़ हुई सुभाष घई निर्देशित कांची को पहले दिन ₹85 लाख मिले थे।
  • 2015 में प्यार का पंचनामा 2 आयी, जिसने ₹6.80 करोड़ की कमाई पहले दिन की और ₹62 करोड़ कमाकर फ़िल्म सुपर हिट रही थी। 
  • 2017 में कार्तिक गेस्ट इन लंदन में नज़र आये, इस फ़िल्म को महज़ ₹2.10 करोड़ की ओपनिंग मिली थी।
  • मगर 2018 कार्तिक के करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। लव रंजन निर्देशित सोनू के टीटू की स्वीटी ने पहले दिन ₹6.42 करोड़ का कलेक्शन किया था, मगर फ़िल्म ने ₹108.71 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया और इसके साथ ही कार्तिक की 100 करोड़ क्लब में एंट्री हो गयी। अब कुछ ऐसे ही करिश्मे की उम्मीद लुका छुपी से भी की जा रही है। 

2019 का 5वां सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड

इसके बाद शनिवार और रविवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी हुई। शनिवार को 10.08 करोड़ तो रविवार को 14.04 करोड़ लुका छिपी को मिले। इस तरह ओपनिंग वीकेंड में ही फ़िल्म ने 32.13 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया। 2019 में लुका छुपी पांचवां सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड है।

  • गली बॉय- 72.45 करोड़ (4 दिन)
  • टोटल धमाल- 62.40 करोड़
  • मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झांसी- 42.55 करोड़
  • उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक- 35.73 करोड़

यह भी पढ़ें: टोटल धमाल का फुल धमाका, अजय देवगन ने लगाई 100 करोड़ की हैट ट्रिक 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.