Karan Johar: एयरपोर्ट पर रोके गए करण जौहर, हड़बड़ी में दिखे फिल्ममेकर, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
Karan Johar फिल्ममेकर करण जौहर के अब तक कई एयरपोर्ट से जुड़े वीडियो सामने आ चुके हैं। मगर अब उनका एक और वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई सारे यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एंडस्ट्री की कोई भी चर्चा करण जौहर के बिना अधूरी है। चाहे उनकी फिल्मों से जुड़ी कोई बात हो या फिर पर्सनल लाइफ से जुड़ा कोई गॉसिप, करण जौहर सुर्खियों में बने रहना अच्छे से जानते हैं। यह निर्देशक जितना अपनी फिल्मों को लेकर सजग रहते हैं, उतना ही अपनी फैशन सेंस के लिए भी जाने जाते हैं। फिर चाहे उनका एयरपोर्ट लुक हो या किसी फंक्शन का लुक।
मनमर्जी के लिए ट्रोल हुए करण जौहर
बात जब करण जौहर के एयरपोर्ट लुक की हो रही है, तो बता दें कि उनका एक वीडियो सामने आया है, लेकिन इसमें वह अपने लुक के लिए नहीं बल्कि मनमर्जी के लिए एक ट्रोल किए गए हैं। उनके अंदाज को देख फैंस ने उन्हें लताड़ लगाई है।
हड़बड़ी में दिखे करण जौहर
दरअसल, करण जौहर जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचे, वह जल्दी से गेट के अंदर घुसने लगे। इस दौरान उन्हें सिक्योरिटी ने रोक लिया और पेपर्स दिखाने के लिए कहा। इसके बाद अपने बैग से करण जौहर को कागजात निकालने में भी समय लग गया। फिर क्या था, इसी बात पर नेटिजंस ने और जी क्लास लगाना शुरु कर दी।
View this post on Instagram
'रूल फॉलो करना जरूरी नहीं समझते'
करण जौहर के इस बिहेवियर पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी है। एक ने लिखा, "इन सेलेब्स को लगता है की है सिक्योरिटी चेक की जरूरत नहीं है। यह रूल्स फॉलो करना जरूरी नहीं समझते।" एक अन्य युवक ने कमेंट किया की करण कैटवॉक करने में इतनी बिजी थे कि पेपर दिखाना ही भूल गए।
'कुछ दिख ही नहीं रहा'
एक सोशल मीडिया यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, "चश्मा इतना बड़ा पहन लिया है कि कुछ दिख ही नहीं रहा।"
करण जौहर वर्कफ्रंट
बॉलीवुड को 'कुछ कुछ होता है' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्में देने वाले करण जौहर की अगली निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है। यह मूवी इसी साल 28 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म की लीड स्टार कास्ट आलिया भट्ट और रणवीर सिंह हैं।