Ranveer Singh ने इवेंट में श्रद्धा कपूर के एक्स ब्वॉयफ्रेंड को मारी लात, वीडियो हुआ वायरल
Ranveer Singh Video रणवीर सिंह (Ranveer Singh) सोमवार को मुंबई में हुए एक इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान जान-माने फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ भी नजर आए। अब दोनों का एक वीडियो सामने आया है जिसमे रणवीर अपने दोस्त को लात मारते नजर आए।
नई दिल्ली, जेएनएन। Ranveer Singh Video: बॉलीवुड के एनर्जेटिक हीरो रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आखिरी बार फिल्म सर्कस में नजर आए थे। जो फिल्मी पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई। इसी बीच अब एक्टर के एक वीडियो सामने आया है, जिसमे उन्होंने फेमस फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ कुछ ऐसा किया, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
रणवीर ने रोहन श्रेष्ठा को मारी लात
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणवीर सिंह और रोहन का एक वीडियो शेयर किया है। जहां फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ पैपराजी के सामने पोज देते नजर आ रहे है। तभी रणवीर सिंह पीछे से आते हैं और मजाकिया अंदाज में उन्हें लात मारते हैं। ये देखकर रोहन भी काफी हैरान हो जाते है और फिर हंसने लगते हैं।
View this post on Instagram
यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल
ऐसे में अब एक्टर को ट्रोल भी किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा- ये दोस्ती तब होती, जब रणवीर को रोहन लात मारता। एक दूसरे यूजर ने लिखा- शर्म करो रणवीर।
कौन है रोहन श्रेष्ठ
बता दें, रोहन इंडस्ट्री के फेमस फोटोग्राफर्स में से एक है। वह राकेश श्रेष्ठा के बेटे हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क एकेडमी से फोटोग्राफी सीखे हैं। उन्होने करीना कपूर, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, परिणीती चोपड़ा, शाह रुख खान समेत कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स का फोटोशूट किया है।
श्रद्धा कपूर को किया था डेट
रोहन श्रेष्ठ जानी-मानी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हैं। दोनों ने करीब चार साल तक एक दूसरे को डेट किया था, लेकिन साल 2022 में दोनों की राहें जुदा हो गई। दोनों का ब्रेकअप किस वजह से हुआ इस बात का खुलासा नहीं हुआ। श्रद्धा और रोहन एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों के परिवार के बीच भी अच्छे रिश्ते हैं। बताया जाता है कि रोहन को श्रद्धा का परिवार काफी पसंद करता है। अक्सर दोनों की शादी को लेकर भी कई खबरें सामने आई थी।