Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Exclusive: प्रियंका की शादी में 'ऐश्वर्या' वाली मेहंदी, जानिये क्या है माज़रा

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Sat, 01 Dec 2018 08:03 AM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में सम्पन्न होगी।

    Exclusive: प्रियंका की शादी में 'ऐश्वर्या' वाली मेहंदी, जानिये क्या है माज़रा

    मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की रॉयल वेडिंग जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होने जा रही है। इस शादी को लेकर खास तैयारियां चल रही हैं। इस बीच जागरण डॉट कॉम के संवाददाता के मुताबिक 29 नवंबर से शुरू होने वाली रस्मों में पहला कार्यक्रम मेहंदी का होगा जिसके लिए सोजत, राजस्थान से मेहंदी मंगवाई गई है। यह वही जगह है जहां से विश्वसुंदरी और मशहूर अभिनेत्री एेश्वर्या राय बच्चन की शादी के लिए मेहंदी मंगवाई गई थी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जी हां, प्रियंका चोपड़ा की शादी में एेश्वर्या राय बच्चन वाली मेहंदी ही मंगवाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जोधपुर में 29 नवंबर को मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यहां पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास मेहंदी लगावाएंगे। बताया जा रहा है कि, यह मेहंदी व्यवसायी नितेश और रितेश अग्रवाल से मंगवाई गई है। इन्हें लगभग पांच किलो मेहंदी का अॉर्डर दिया गया है। खास बात यह है कि, आज से करीब 10 साल पहले अभिनेत्री और विश्वसुंदरी रही एेश्वर्या राय बच्चन की शादी में भी नितेश और रितेश ने मेहंदी भेजी थी। अब बॉलीवुड के एक और मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की शादी में मेहंदी भेजने की जिम्मेदारी इन्हें ही मिली है। 

    आपको बता दें कि, इस रॉयल वेडिंग में इस बात का पूरा ख्याल रखा जा रहा है कि मेहमानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और वे पूरी तरह से इस रॉयल वेडिंग को एंजॉय कर सकें। एेसे में जहां एक ओर दुल्हन बनने जा रही प्रियंका के लिए खास तौर पर मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन होगा वहीं दूसरी ओर आने वाले मेहमानों को भी मेहंदी लगाने की व्यवस्था की जाएगी।  

    आपको बता दें कि, मुंबई में बुधवार को प्रियंका के घर पर निक व प्रियंका ने पूजा की थी। इसके बाद दोनों गुरुवार को मुंबई से जोधपुर पहुंचे हैं। अभी-अभी दोनों जोधपुर पहुंचे जहां पर वे शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे। 2 दिसंबर को शादी होगी। इस बीच शादी को लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। हमने आपको बताया था कि, इस रॉयल वेडिंग को कवर करने के लिए अलग-अलग देशों से मीडिया कर्मी पहुंचे हैं। पूरे इंटरनेेशनल मीडिया की नजर इस रॉयल वेडिंग पर है।

    यह भी पढ़ें: Exclusive: जोधपुर में इंटरनेशनल मीडिया का जमावड़ा, शादी की तस्वीरें होंगी खास

    यह भी पढ़ें: Video: आ गई कपिल शर्मा के शो की झलक, ये नाम रखा है