Move to Jagran APP

Entertainment Top News 26 March: आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड, राखी सावंत ने बिश्नोई समाज से मांगी माफी

Entertainment Top News 26 March रविवार का दिना यानी कि छुट्टी का दिन। मगर एंटरटेनमेंट जगत से रविवार को ही कई हिला देने वाली खबरें सामने आईं। आइये जानते हैं कि आज के दिन क्या कुछ खास रहा।

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma LalwaniSun, 26 Mar 2023 10:29 PM (IST)
Entertainment Top News 26 March: आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड, राखी सावंत ने बिश्नोई समाज से मांगी माफी
File Photo of Akanksha Dubey, Sushant Singh Rajput and Rakhi Sawant

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 26 March: रविवार 26 मार्च को मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ खास देखने को मिला। छोटी-बड़ी हर तरह की खबरों ने मनोरंजन जगत में सुर्खियां बटोरीं। एक ओर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के निधन की खबर ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर ला दी। वहीं, दूसरी ओर स्मृति ईरानी ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर भावुक कर देने वाली बात कही।

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं स्मृति ईरानी

सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे ढाई वर्ष बीत चुके हैं। मगर आज भी उनके फैंस उन्हें याद करते हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में दिवंगत अभिनेता को याद कर एक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के दिन वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में थीं, जब उन्हें यह खबर मिली। यहां पढ़ें पूरी खबर

डिप्रेशन का शिकार हुई थीं आकांक्षा दुबे

भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने कम उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका जाना उनके फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं। आकांक्षा कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी थीं। चकाचौंध की दुनिया का चमकता सितारा रहीं आकांक्षा कभी डिप्रेशन का शिकार हो चुकी थीं। यहां पढ़ें पूरी खबर

'अथिया के लिए ही जीता हूं'- सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने हाल ही में एक सिंगिंग रियलिटी शो में अपने पिता से जुड़ी कुछ यादों को शेयर किया। दरअसल, कंटेस्टेंट देबोश्मता ने उनकी फिल्म का गाना 'झांझरिया' गाया, जिसे सुन वह इमोशनल हो गए। इसके बाद सुनील शेट्टी ने बताया कि 9 साल की उम्र में उनके पिता ने स्वीपर का काम किया था। यहां पढ़ें पूरी खबर

मनोज बाजपेयी को याद आई यश चोपड़ा की यह बात

दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी ने हाल ही में दिवंगत निर्देशक यश चोपड़ा को लेकर एक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 'पिंजर' देखने के बाद यश चोपड़ा ने उन्हें 'वीर जारा' फिल्म में रोल दिया था। मगर इस दौरान उनसे यह भी कहा था कि वह उन जैसे अभिनेता के लिए फिल्म नहीं बनाते। यहां पढ़ें पूरी खबर

बिश्नोई समाज से राखी सावंत ने मांगी माफी

राखी सावंत ने हाल ही में इफ्तार पार्टी का वीडियो शेयर किया था। इस बीच एक्ट्रेस ने पैपराजी से बात की और बताया कि उन्होंने सलमान खान के लिए बिश्नोई समाज से माफी मांगी है। एक्ट्रेस ने बिश्नोई समाज से अपील की है कि वह सलमान खान के पीछे न पड़ें। यहां पढ़ें पूरी खबर