Move to Jagran APP

26 की उम्र में दुनिया छोड़ गई Akanksha Dubey, डिप्रेशन का भी हुई थी शिकार; इंस्टाग्राम पर थे 17 लाख फॉलोअर्स

Akanksha Dubey भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बहुत कम समय में बहुत नाम कमाया था। वह कई भोजपुरी की फिल्मों में नजर आ चुकी थी। इसके अलावा वह कई गानों में भी नजर आ चुकी थी।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarPublished: Sun, 26 Mar 2023 06:42 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2023 06:42 PM (IST)
26 की उम्र में दुनिया छोड़ गई Akanksha Dubey, डिप्रेशन का भी हुई थी शिकार; इंस्टाग्राम पर थे 17 लाख फॉलोअर्स
Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे भोजपुरी एक्ट्रेस थी। वह काफी फेमस थी।

नई दिल्ली, जेएनएन। Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे भोजपुरी एक्ट्रेस थी। उन्हें डांस करने का काफी शौक था। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट वेरीफाइड होने के चलते वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थी। वह अक्सर अपनी डांसिंग रील वीडियो शेयर करती थी जो कि काफी मजेदार हुआ करती थी। इसके चलते उनके वीडियो काफी वायरल भी होती थी। 

loksabha election banner

आकांक्षा दुबे की वीडियो को इंस्टाग्राम पर 20 से 50 हजार के बीच लाइक्स भी मिलते थे। इसके चलते उनकी अच्छी-खासी कमाई भी हो जाती थी। उन्होंने भोजपुरी की कई फिल्मों में भी काम किया था। उन्होंने 'मेरी जंग, मेरा फैसला' नामक भोजपुरी फिल्म में कैमियो रोल किया था जो कि उनका एक्टिंग डेब्यू भी था। 

आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौका-ए-वारदात से पार्थिव शरीर बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब पुलिस आत्महत्या के का कारण का पता लगा रही है। आकांक्षा दुबे एक सफल यूट्यूबर भी थी। उन्होंने कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो के माध्यम से अपनी बढ़िया फैन फॉलोइंग बना ली थी। उन्होंने कमर एक नंबर, राजा जवान हम लाइका और कमरिया जैसे को गानों में काम किया था। आकांक्षा दुबे को साजन और मुझसे शादी करोगी जैसी भोजपुरी फिल्मों से काफी प्रसिद्धि भी मिली थी। 

View this post on Instagram

A post shared by Samar Singh (@samarsinghh)

आकांक्षा दुबे का बचपन और परिवार 

आकांक्षा दुबे मिर्जापुर के विंध्याचल में पैदा हुई थी। इसके बाद उनके माता-पिता मुंबई शिफ्ट हो गए थे। वह 3 वर्ष की थी। आकांक्षा दुबे का परिवार चाहता था कि वह आईपीएस ऑफिसर बने लेकिन डांसिंग और एक्टिंग का शौक होने के चलते वह एक्ट्रेस बनना चाहती थी। उन्हें टीवी पर देखने का भी बहुत शौक था। उनके परिवार में उनके माता-पिता के अलावा दो भाई भी है। 

View this post on Instagram

A post shared by 𝐀𝐤𝐚𝐧𝐤𝐬𝐡𝐚 𝐃𝐮𝐛𝐞𝐲 (@akankshadubey_official)

आकांक्षा दुबे टिक-टॉक और इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हुई

आकांक्षा दुबे टिक-टॉक और इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हुई। उन्होंने अपना करियर एक्टिंग और डांस वीडियो के माध्यम से शुरू किया था, जिन्हें वह पब्लिश करके इंस्टाग्राम पर अपलोड करती थी। इससे उनकी वीडियो वायरल होने लगी और इंस्टाग्राम पर देखते-देखते उनके 17 लाख फॉलोअर्स हो गए थे। इसके बाद उन्होंने यूट्यूब चैनल शुरू किया और लाइफस्टाइल और ट्रैवलिंग से जुड़ी चीजों के बारे में व्लोगिंग करती थी। 2016 में उन्होंने अपना यूट्यूब अकाउंट बनाया था। 

View this post on Instagram

A post shared by 𝐀𝐤𝐚𝐧𝐤𝐬𝐡𝐚 𝐃𝐮𝐛𝐞𝐲 (@akankshadubey_official)

एसआरके म्यूजिक प्रोजेक्ट से मिला पहला भोजपुरी एल्बम 

आशी तिवारी के कारण उन्हें एसआरके म्यूजिक प्रोजेक्ट के माध्यम से पहला भोजपुरी एल्बम मिला था। इसके बाद उन्होंने तीन से चार फिल्मों में भी काम किया। 2018 में वह डिप्रेशन का शिकार हो गई। इसके बाद उन्होंने काम करना बंद कर दिया था। उन्होंने साजन और अपराध, वीरों के वीर, द फाइटिंग किंग, दबंग सरकार, रॉकी हैंडसम और कसम पैदा करने वाले की 2 जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने घर की लक्ष्मी बेटियां नामक टीवी सीरीज में भी काम किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Samar Singh (@samarsinghh)

आकांक्षा दुबे की नेटवर्थ

आकांक्षा दुबे की नेटवर्थ की बात करें तो यह 25 से 35 लाख के बीच बताई जाती है। उनकी कमाई का जरिया एक्टिंग और मॉडलिंग थी। उनका गाना आरा कभी नहीं हारा उनकी आत्महत्या की खबर वाली दिन ही रिलीज हुआ है। इसे पवन सिंह ने गाया है।

View this post on Instagram

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

आकांक्षा दुबे ब्वॉयफ्रेंड

आकांक्षा दुबे के ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बात की जाए तो उनके ब्वॉयफ्रेंड का नाम समर सिंह है जोकि भोजपुरी के फेमस गायक है। वह उनके साथ कई गानों में नजर भी आ चुकी है। एक पोस्ट में उन्होंने वेलेंटाइन डे के दिन समर को टैग करके उन्हें बधाई दी थी। इससे पता चलता है कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही फैंस की कमेंट को पढ़कर पता चलता है दोनों के बीच हाल के दिनों में तनातनी थी। इसके चलते दोनों एक-दूसरे की पोस्ट में भी कम नजर आने लगे थे। आकांक्षा सिंह की आत्महत्या के कारण यह भी एक कारण माना जा रहा है और लोग समर सिंह को इसके लिए भी दोष दे रहे है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.