Entertainment Top 5 News 21 Sep: '3 इडियट्स' एक्टर अखिल मिश्रा का निधन, नेशनल सिनेमा डे का एलान, 5 बड़ी खबरें
Entertainment Top News 21 September नेशनल सिनेमा डे (National Cinema Day 2023) का आगाज होने जा रहा है। इसके साथ ही सभी फिल्मों के टिकटों के दाम पर भारी छूट मिलेगी फिर चाहे जवान हो या गदर 2। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने नेशनल सिनेमा डे की घोषणा की है। इसके अलावा 3 इडियट्स एक्टर अखिल मिश्रा के निधन की खबर आई है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 21 September: आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स के एक्टर अखिल मिश्रा के निधन की खबर आई है। एक मामूली एक्सीडेंट में एक्टर को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। 3 इडियट्स में उन्हें लाइब्रेरियन दुबे का किरदार निभाया था। इसके अलावा नेशनल सिनेमा डे के आगाज का एलान कर दिया गया है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...
'3 इडियट्स' के 'लाइब्रेरियन दुबे' अखिल मिश्रा का निधन
फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आई है। आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 इडियट्स में काम कर चुके एक्टर अखिल मिश्रा का निधन हो गया है। एक्टर की उम्र महज 58 साल थी। 3 इडियट्स में उन्होंने लाइब्रेरियन दुबे का किरदार निभाया था। अखिल मिश्रा बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्म का हिस्सा रह चुके हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक मामूली एक्सीडेंट में ने उनकी जान ले ली। 58 वर्षीय अखिल मिश्रा का निधन किचन में काम करने के दौरान पैर फिसलने की वजह से हुआ है। एक्टर के मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
नेशनल सिनेमा डे का हुआ एलान
फिल्म और सिनेमा की दुनिया में खोने के लिए एक बार फिर तैयार हो जाइए। बीते साल की तरह इस बार भी नेशनल सिनेमा डे (National Cinema Day 2023) का आगाज होने जा रहा है। इसके साथ ही सभी फिल्मों के टिकटों के दाम पर भारी छूट मिलेगी फिर चाहे जवान हो या गदर 2। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने नेशनल सिनेमा डे की घोषणा की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
द वैक्सीन वॉर को CBFC से मिली हरी झंडी
'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री अब एक नए मुद्दे के साथ दर्शकों के बीच स्क्रीन पर लौट रहे हैं। इस बार वह महामारी के दौरान इंडियन साइंटिस्ट ने किस तरह से 'वैक्सीन' बनाने के मिशन पर दिन रात काम किया, इस कहानी को लेकर फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' के साथ लौट रहे हैं। फिल्म में नाना पाटेकर से लेकर पल्लवी जोशी और अनुपम खेर, रीमा सेन सहित कई कलाकार नजर आने वाले हैं। ट्रेलर के बाद अब विवेक अग्निहोत्री की फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन (CBFC) की तरफ से सर्टिफिकेट दे दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
जवान ने बॉक्स ऑफिस पर पूरे किए दो हफ्ते
शाह रुख खान की जवान ने बॉक्स ऑफिस पर 2 हफ्ते पूरे कर लिए है। इसके साथ ही फिल्म ने एक और माइल स्टोन एचीव कर लिया। अब बिजनेस के मामले में जवान दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 से भी आगे निकल गई। जवान को ये मुकाम हासिल करने में महज 14 दिन लगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
बॉक्स ऑफिस पर थमी गदर 2 की रफ्तार
सनी देओल की फिल्म रिलीज के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। आजकल फिल्में दो हफ्ते से ज्यादा थिएटर्स में टिक नहीं पाती। ऐसे में गदर 2 हटने का नाम नहीं ले रही है, जबकि मुकाबले में जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म उतर चुकी है। सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर खाता ही 40 करोड़ के साथ खोला था। इसके बाद महज तीन दिनों में फिल्म ने 134.88 करोड़ कमा लिए। वहीं, पहला हफ्ता खत्म होते- होते बिजनेस 200 करोड़ क्लब में पहुंच गया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।