Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top News 20 Sep: अनिल कपूर पर्सनैलिटी राइट्स मामले में HC पहुंचे, 1000 करोड़ के करीब 'जवान'

    Entertainment Top News 20 September बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपनी आवाज और तस्वीरें के इस्तेमाल पर रोक लगाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। जहां से अनिल कपूर को राहत भी मिली है। इसके अलावा शाह रुख खान जल्द एक और माइल स्टोम एचीव करने वाली है। मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए बने रहे...

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali ChandraUpdated: Wed, 20 Sep 2023 12:50 PM (IST)
    Hero Image
    Entertainment Top News 20 September, Instagram Images

    नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 20 September: शाह रुख खान स्टारर जवान की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन जल्द 1000 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाला है। वहीं, अनिल कपूर को हाई कोर्ट से पर्सनैलिटी राइट्स मामले में राहत मिली है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनिल कपूर पर्सनैलिटी राइट्स मामले में पहुंचे हाई कोर्ट

    दिल्ली हाईकोर्ट ने पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ी याचिका पर बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अनिल कपूर को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने आज बुधवार को अनिल कपूर के नाम आवाज और तस्वीर के उपयोग पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि किसी व्यक्ति के नाम आवाज छवि या संवाद का अवैध तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ की ओर बढ़ी जवान

    शाह रुख खान की जवान रिकॉर्ड तोड़ने में मास्टर बनती जा रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे से हैरान किया। फिल्म का बिजनेस हर बढ़ते दिन के साथ एक नया मुकाम हासिल करता जा रहा है। अब तो जवान वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने जा रही है। शाह रुख खान की जवान भारत में जितना बिजनेस कर रही है, वर्ल्डवाइड उससे भी दोगुना कमाती जा रही है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही पहले दिन दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। जवान ने रिलीज के चार दिनों तक वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के ऊपर बिजनेस किया। वहीं, अब फिल्म ने अपना अगला निशाना भी साध लिया है, जो 1000 करोड़ क्लब में एंट्री पाना है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    अंबानी के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में पहुंचे सितारे

    मुकेश अंबानी के घर होने वाला हर सेलिब्रेशन साल की सबसे बड़ी हाइलाइट बन जाता है। अब नीता अंबानी और मुकेश अंबानी का गणेश चतुर्थी का सेलिब्रेशन चर्चा में बना हुआ है, जो बीते दिन उनके मुंबई स्थित आलीशान बंगले एंटीलिया में मनाया गया। अंबानी परिवार की गणपति पूजा में बॉलीवुड का लगभग हर नामी चेहरा पहुंचा। कोई अपने पार्टनर के साथ, तो किसी ने परिवार के साथ सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया। इनमें बच्चन बहू ऐश्वर्या राय भी बेटी आराध्या बच्चन के साथ अंबानी के घर पहुंची। दोनों की एंट्री इस सेलिब्रेशन में काफी खास रही, क्योंकि मां- बेटी की इस जोड़ी ने हर किसी का ध्यान खींचा। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    ड्रीम गर्ल 2 ने पूरे किए 25 दिन

    आयुष्मान खुराना को अपनी ड्रीम गर्ल 2 काफी उम्मीदें थी। फ्लॉप फिल्मों की लंबी कतार के बाद एक्टर ने ड्रीम गर्ल 2 के साथ अपने गिरते साम्राज्य को बचाने की कोशिश की। कुछ हद तक फिल्म ने आयुष्मान का साथ भी दिया, लेकिन ज्यादा दूर न चल सकी। ड्रीम गर्ल 2 ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर खुश कर देने वाली शुरुआत की। यहां तक कि आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म भी बन गई। शुरुआत में फिल्म का बिजनेस तेजी से आगे बढ़ा, लेकिन इस स्पीड पर ब्रेक शाह रुख खान की जवान ने लगा दी। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    गदर 2 की ओटीटी रिलीज अपडेट

    गदर 2 साल 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा गदर मचाया कि कई सौ करोड़ कमा लिए। थिएटर्स के अब गदर 2 ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सकीना और तारा सिंह की लव स्टोरी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। गदर के सीक्वल ने 22 सालों बाद भी सफलता का वही इतिहास दोहराया जो पहली फिल्म ने देखा था। फिल्म ने थिएटर्स में एक महीने का सफर पूरा कर लिया है। फिर भी कमाई करती जा रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...