Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top News 14th July: रिलीज हुई काजोल की डेब्यू सीरीज 'द ट्रायल', दादा को याद कर भावुक हुए ऋतिक

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 14 Jul 2023 08:51 PM (IST)

    Entertainment Top News 14th July मनोरंजन जगत में सुबह से ही हलचल मचना शुरू हो जाती है। शुक्रवार का दिन भी ऐसा ही रहा जब सुबह से शाम कई इवेंट हुए। काजोल की डेब्यू वेब सीरीज द ट्रायल जहां आज रिलीज हुई तो वहीं ऋतिक रोशन अपने दादा और राकेश रोशन अपने पिता की 106वीं जयंती पर उन्हें याद करके इमोशनल हो गए। यहां पर पढ़ें टॉप ट्रेंडिंग 5 न्यूज।

    Hero Image
    Entertainment Top News 14th July Kajol Debut Web Series the Trial Review to Hrithik Roshan Emotional Post for Grandfather/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 14th July: एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में सुबह से ही हलचल मची हुई है। चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग के लिए हिंदी सिनेमा के सितारे काफी उत्सुक नजर आए। उन्होंने ISRO की टीम को बधाई देते हुए इस मिशन की कामयाबी की कामना की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा काजोल की डेब्यू वेब सीरीज 'द ट्रायल' फाइनली ऑडियंस के बीच आ चुकी है। इतना ही नहीं, बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन अपने दादा की 106वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए काफी भावुक हो गए। मनोरंजन जगत में और क्या कुछ खास रहा, चलिए बिना देरी के फटाफट डालते हैं एक नजर।

    कैसी है काजोल की डेब्यू सीरीज 'द ट्रायल'

    ओटीटी स्पेस में देवी, त्रिभंग और द लस्ट स्टोरीज 2 कर चुकीं काजोल ने डिज्नी प्लस हॉटस्टर के शो द ट्रायल के साथ वेब सीरीज की दुनिया में कदम रख दिया है। इस कोर्टरूम ड्रामा सीरीज में काजोल वकील के किरदार में हैं। अगर आप ये सीरीज को वीकेंड पर देखने का मन बना रहे हैं, तो यहां पर पढ़ें पूरा रिव्यू...


    दादा को याद करके भावुक हुए ऋतिक रोशन

    हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपने दादा लाल नागरथ की जयंती पर उन्हें याद करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त की। इस खास तस्वीर को शेयर करने के साथ ही ऋतिक रोशन ने अपने दादा जी के लिए की 106वीं जयंती है पर उन्हें याद करते हुए भावुक मैसेज लिखा। यहां पर पढ़ें पूरी खबर....


    जिनिलिया की सीरीज का नया गाना रिलीज

    21 जुलाई को क्रोम पिक्चर्स की फिल्म 'ट्रायल पीरियड' रिलीज हो रही है। यह एक फैमिली ड्रामा है, जो जियो सिनेमा पर आएगी। निर्माताओं ने शुक्रवार को फिल्म का नया गाना 'गोले माले' रिलीज किया है। इसे देव नेगी, श्रेया घोषाल और कौशिक-गुड्डू ने गाया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


    31 साल में काजोल ने पहली बार किया ऑनस्क्रीन किस

    काजोल ने वेब सीरीज द ट्रायल से ओटीटी पर डेब्यू किया है। खास बात यह है कि इस शो में उन्होंने ऑनस्क्रीन पहली बार किस भी किया है। इसके पहले एक्ट्रेस ऑनस्क्रीन किस करने से बचती नजर आती थी। काजोल ने अभिनेता अली खान को किस किया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


    बॉलीवुड सितारों ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर दी बधाई

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 'चंद्रयान-3' को दोपहर करीब 2.35 बजे लॉन्च किया। बॉलीवुड सितारे भी इस पल का साक्षी बनने के लिए बेसब्र दिखे। अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर सहित सभी सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...