विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपने दादा से ना मिल पाने का Hrithik Roshan को मलाल, कम उम्र में राकेश रोशन के सिर से उठ गया था पिता का साया

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Fri, 14 Jul 2023 03:28 PM (GMT+05:30)

Hrithik Roshan Grand Father बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते ...और पढ़ें

Hrithik Roshan Gets Emotional to Misses Her Grand Father Roshan Lal Nagrath Rakesh Roshan Shares Photo
Hrithik Roshan Gets Emotional to Misses Her Grand Father Roshan Lal Nagrath Rakesh Roshan Shares Photo

HighLights

  1. अपने दादा को याद कर भावुक हुए ऋतिक रोशन
  2. राकेश रोशन ने भी 106वीं जयंती पर किया पिता को याद
  3. ऋतिक रोशन ने शेयर किया अपने दादा का लास्ट गाना

नई दिल्ली, जेएनएन। Hrithik Roshan Emotional Post For Grand Father: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फाइटर' को लेकर चर्चा में रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से ग्रीक गॉड का पहला लुक फैंस के सामने आ चुका है। हालांकि, प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ ऋतिक रोशन अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी आए दिन चर्चा में रहते हैं।

वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस से हमेशा जुड़े रहते हैं। उनके चाहने वाले भी अपने पसंदीदा एक्टर पर खूब प्यार लुटाते हैं। अब हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपने दादा लाल नागरथ की जयंती पर उन्हें याद करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त की।

ऋतिक रोशन ने दादा को याद कर लिखा स्पेशल मैसेज

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने दिवंगत दादा की एक पुरानी फोटो शेयर की। इस खास तस्वीर को शेयर करने के साथ ही ऋतिक रोशन ने अपने दादा जी के लिए कैप्शन में अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, "आज मेरे दादूजी रोशन की 106वीं जयंती है, जिनका नाम मुझे विरासत में मिला है।

हालांकि, मुझे उनसे मिलने, सीखने और शारीरिक रूप से उनका प्यार पाने का कभी अवसर नहीं मिला, लेकिन उनके काम और उनके संगीत के रूप में मुझे अमूल्य खजाना मिला है। उनके गाने रोशन परिवार के सफर की नींव हैं और मुझे उनके वंश का होने पर बहुत ही ज्यादा गर्व है"।

अपने दादूजी की अमर विरासत का जश्न मना रहा हूं- ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन ने आगे लिखा, "मेरे पसंदीदा गाने के साथ मैं अपने दादू की अमर विरासत का जश्न मना रहा हूं। मैं इस गाने को और भी ज्यादा सेलिब्रेट करता हूं, क्योंकि मेरे दादा जी को इस गाने की सफलता का जश्न मनाने का मौका नहीं मिला। इस शानदार ट्रैक को रिकॉर्ड करने के बाद 40 साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया था"।

ऋतिक रोशन के अलावा उनके पिता राकेश रोशन ने भी अपने पिता लाल नागरथ को याद करते हुए एक इमोशन पोस्ट शेयर कर लिखा, "बरसों पहले आप ने सुरों से संगीत का चिराग इस फिल्म इंडस्ट्री में रोशन किया था और आज बरसों बाद भी आपके गानों का जादू लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा है"।

16 साल की कम उम्र में उठ गया था पिता का साया-राकेश रोशन

राकेश रोशन ने पिता को याद कर कहा, "मैं सिर्फ 16 साल का था जब आपका हाथ और साथ छूट गया। लेकिन मैं हालात से लड़ा और पूरी कोशिश की कि जिस दिए को आप ने रोशन किया, मैं उसकी लौ को और तेज, और रोशन करूं। आज भी मैं जब किसी मुकाम पर पहुंचता हूं तो ये सोचता हूं-अगर आज आप होते तो कितना खुश होते।

अब तो आप की तीसरी पीढ़ी भी आपके नक्शे-कदम पर चल रही है और आपके नाम को एक नयी गरिमा दे रही है। मुझे यकीन है कि आप जहां भी हैं वहां एक मुस्कान आपके चेहरे पर होगी"। आपको बता दें कि ऋतिक रोशन जहां बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता हैं, तो वहीं राकेश रोशन एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। इसके अलावा एक्टर के भाई राजेश रोशन भी म्यूजिक इंडस्ट्री से हैं।