Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top News 03 July: 'जवान' के ट्रेलर रिलीज की डेट हुई लॉक, पोस्टपोन हुई रणबीर कपूर की 'एनिमल'

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 03 Jul 2023 05:38 PM (IST)

    Entertainment Top News 03 July 2023 सोमवार को मनोरंजन जगत से कई बड़ी अपडेट सामने आई है। इनमें शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान से जुड़ी भी जानकारी सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी शेयर की है। इसके अलावा रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल की रिलीज डेट भी आगे बढ़ गई है।

    Hero Image
    Entertainment Top News 03 July 2023, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 03 July: शाह रुख खान की आगामी फिल्म जवान की चर्चा बनी हुई है। फैंस फिल्म की हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अब फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ओह माय गॉड 2 का नया पोस्टर जारी किया गया है। यहां पढ़ें मनोरंजन से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाह रुख खान जल्द रिलीज करेंगे जवान का ट्रेलर

    पठान की सफलता के बाद शाह रुख खान अपनी अगली रिलीज जवान का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठाया गया। वहीं, अब ट्रेलर की अपडेट भी दे दी गई है। शाह रुख खान के फैंस पिछले काफी वक्त से जवान के टीजर की रहा देख रहे हैं। वहीं, अब मेकर्स ने सीधा ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी है। यानी जवान का टीजर नहीं, बल्कि सीधा ट्रेलर जारी किया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    OMG 2 में इस बार महादेव के रूप में नजर आएंगे अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पिछले कई दिनों से 'OMG 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जब से फिल्म की घोषणा हुई है, तब से फैंस में उन्हें एक बार फिर अलग रूप और अलग किरदार में देखने का उत्साह बढ़ गया है। अक्षय कुमार की यह अपकमिंग फिल्म अगस्त में रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज में सिर्फ एक महीने का वक्त बचा है। ऐसे में मेकर्स ने बस कुछ ही दिनों में 'ओएमजी 2' का टीजर जारी करने की घोषणा की है। इसी के साथ 'ओएमजी 2' से अक्षय कुमार का पहला लुक सामने आ गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    पोस्टपोन हुई रणबीर कपूर की एनिमल

    रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर एनिमल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। संदीप रेड्डी वांगा की निर्देशित इस फिल्म में तृप्ति डिमरी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों का सातवें आसमान पर है। लेकिन हाल ही में फैंस उस वक्त निराश हो गए जब खबर आई कि फिल्म पोस्टपोन कर दी गई है। अब एनिमल का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि फिल्म की रिलीज डेट को क्यों आगे बढ़ाया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' की आगे बढ़ी रिलीज डेट

    सिद्धार्थ मल्होत्रा पिछले काफी समय से स्क्रीन से दूर हैं। बीते साल उनकी फिल्म थैंक गॉड थिएटर्स में रिलीज हुई थी। हालांकि, ये बुरी तरह फ्लॉप रही थी। थैंक गॉड के बाद उनकी स्पाई एजेंट ड्रामा मिशन मजनू ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    प्रसिद्ध असमिया गायिका और भूपेन हजारिका की बहन सुदक्षिणा शर्मा का निधन

    प्रसिद्ध गायिका सुदक्षिणा सरमा का सोमवार को गुवाहाटी में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। डॉक्टरों ने यह जानकारी दी है। असम के दिग्गज गायक भूपेन हजारिका की छोटी बहन सरमा 89 वर्ष की थीं। उनकी एक बेटी है, जबकि उनके गायक पति दिलीप सरमा और दो बेटों की पहले ही मौत हो चुकी है। अधीक्षक डॉ अभिजीत शर्मा ने कहा कि सुदक्षिणा सरमा को 23 जून को गौहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) के आईसीयू में भर्ती कराया गया था क्योंकि वह निमोनिया और बेडसोर (जख्म) से पीड़ित थीं। यहां पढ़ें पूरी खबर...