Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top News 03 Aug: जारी हुआ OMG 2 का ट्रेलर, पोस्टमार्टम के बाद साफ हुई नितिन देसाई के निधन की वजह

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 03 Aug 2023 12:17 PM (IST)

    Entertainment Top News 03 August 2023 अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ओह माय गॉड 2 कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म को लेकर पिछले काफी समय से विवादों में उलझी हुई है। वहीं अब ओह माय गॉड 2 का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। यहां पढ़ें मनोरंजन से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

    Hero Image
    Entertainment Top News 03 August 2023, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 03 August 2023: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' पिछले काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई है। विवादों में घिरी इस फिल्म का गुरुवार को ट्रेलर रिलीज कर दिया गा है। इसके अलावा बॉलीवुड के आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी चर्चा में बनी हुई है। यहां पढ़ें मनोरंजन से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'ओह माय गॉड' 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज

    अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'ओह माय गॉड 2' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का जब से पहला पोस्टर सामने आया था, तब से ही फैंस इसे थिएटर में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ये परेश रावल स्टारर साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म का सीक्वल है। बीते मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की घोषणा की थी। अब फाइनली अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर सोशल ड्रामा 'ओह माय गॉड-2' का ट्रेलर ऑडियंस के सामने आ चुका है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    सामने आई आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के निधन की वजह

    बॉलीवुड आर्ट डायरेक्ट नितिन चंद्रकांत देसाई के निधन से जुड़ी अपडेट आई है। बीते दिन रायगढ़ के करजत में स्थित एनडी स्टूडियो में नितिन देसाई ने फांसी लगाकर जान दे दी। अब उनके पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई है। नितिन देसाई का पोस्टमार्टम चार डॉक्टर्स की टीम ने मिलकर किया। रिपोर्ट में आर्ट डायरेक्टर के निधन की वजह फांसी को बताया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    शारजाह जेल से क्रिसैन परेरा हुईं रिहा

    बॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिसैन परेरा को लेकर कुछ महीनों पहले यूएई में ड्रग्स केस में गिरफ्तार होने की खबर आई थी। अब केस में अपडेट आई है। एक्ट्रेस को जेल से रिहा कर दिया गया और वो मुंबई लौट आई हैं। क्रिसैन परेरा 1 अप्रैल से शारजाह जेल में बंद थीं। एक्ट्रेस को अवॉर्ड ट्रॉफी में ड्रग्स भरकर ले जाने के मामले में शारजाह पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    100 करोड़ क्लब में पहुंची ओपेनहाइमर

    क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओपेनहाइमर ने आखिरकार अपनी काबिलियत साबित कर दी है। फिल्म ने भारत में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। अमेरिकन वैज्ञानिक जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर की ये बयोपिक 21 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है। अब फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर टिके हुए 13 दिन हो चुके है। इसके साथ ही फिल्म ने 100 करोड़ में शामिल होने का माइल स्टोन अचीव कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

    गिरते बिजनेस के बीच आलिया-रणवीर की फिल्म ने संभाला मोर्चा

    आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। वीकेंड पर शानदार बिजनेस करने के बाद फिल्म का कलेक्शन अब लगातार गिरता जा रहा है। हालांकि, RARKPK ने अभी भी मोर्चा संभाला हुआ है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को रिलीज हुई है और अब बॉक्स ऑफिस पर 6 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। रिलीज के चार दिनों में फिल्म ने 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली, लेकिन हाल के दिनों में कलेक्शन में लगातार गिरावट आ देखने को मिल रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...